ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल बिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहाल देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर? बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Home / news / CM से ज्यादा उनके मंत्री हैं अमीर, अशोक चौधरी के पास है करोड़ों...

CM से ज्यादा उनके मंत्री हैं अमीर, अशोक चौधरी के पास है करोड़ों का सोना, सुरेश शर्मा के पास नीरज कुमार से 25 गुना अधिक है संपत्ति

01-Jan-2020 11:25 AM

PATNA: साल 2019 के अंतिम दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके कैबिनेट के सहयोगियों ने उन्हें अपनी संपत्ति का ब्यौरा जारी किया. दिये गये ब्यौरे के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार से अमीर उनके मंत्री हैं. बिहार सरकार के सबसे अमीर मंत्री सुरेश शर्मा हैं. उनकी कुल संपत्ति 92209901 रुपए हैं.


नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा की संपत्ति, सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार से 25 गुना अधिक है. नीरज कुमार की कुल संपत्ति 35.87 लाख रुपए है. वह सबसे गरीब मंत्री हैं. इसके साथ ही उन पर 27.36 लाख रुपए का कर्ज भी है. खास बात ये है कि सुरेश शर्मा के पास अपनी गाड़ी तक नहीं है. वहीं नीरज कुमार के पास अपनी बाइक है.


योजना विकास विभाग के मंत्री महेश्वर हजारी दूसरे सबसे अमीर मंत्री हैं. उनकी कुल संपत्ति 82498460 रुपए है. इसके साथ ही भवन निर्माण मंत्री डॉ. अशोक चौधरी के पास सबसे ज्यादा सोना है. अशोक चौधरी के पास कुल 1 किलो 170 ग्राम सोना है. वहीं सबसे ज्यादा कर्ज अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद पर है. मंत्री खुर्शीद पर कुल 80 लाख रुपये का कर्ज है.