ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

CM नीतीश से शिकायत: पानी नहीं गाली देते हैं मुखिया और वार्ड सदस्य, पूरे पंचायत में घरे-घरे नल लगा लेकिन जल गायब

CM नीतीश से शिकायत: पानी नहीं गाली देते हैं मुखिया और वार्ड सदस्य, पूरे पंचायत में घरे-घरे नल लगा लेकिन जल गायब

18-Oct-2021 01:02 PM

PATNA : 'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में सीएम नीतीश कुमार फरियादियों की शिकायत सुन रहे हैं. सूबे के विभिन्न जिलों से आये फरियादी दो दर्जन से अधिक विभागों से जुड़ी समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रख रहे हैं. इसी क्रम में पूर्वी चंपारण का रहने वाला एक युवक सीएम के पास पहुंचा और उसने नल जल योजना में हो रही गड़बड़ी को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की.


पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा प्रखंड अंतगर्त महारानी भोपत पंचायत का रहने वाला शख्स सोमवार को  'जनता के दरबार में मुख्यमंत्री' कार्यक्रम में पहुंचा और उसने कहा कि सात निश्चय योजना में गड़बड़ी हो रही है. युवक ने कहा कि उसके वार्ड में ही नहीं बल्कि पूरे कोटवा प्रखंड में घर-घर नल लग गया है लेकिन पानी नहीं मिल रहा है. यह सिर्फ एक दो घर या वार्ड की नहीं बल्कि पूरे ब्लॉक की शिकायत है.


युवक ने सीएम नीतीश कुमार से कहा कि हर घर नल का जल योजना के तहत लगाए गए नल से पानी नहीं आ रहा तो इसकी शिकायत मैंने मुखिया और वार्ड सदस्य से भी की. लेकिन वो अपशब्द कहते हैं. मुखिया तो धमकी भी देते हैं. युवक की बात सुनकर हैरान मुख्यमंत्री ने पंचायती राज विभाग के अधिकारी को फोन घुमाया और तुरंत युवक की शिकायत पर एक्शन लेने को कहा. सीएम ने बताया कि युवक के मुताबिक पूर्वी चंपारण जिले के कोटवा प्रखंड अंतगर्त महारानी भोपत पंचायत सहित पूरे ब्लॉक में नल जल योजना में गड़बड़ी की बात कही जा रही है.



बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज लगभग 150 लोगों की शिकायतों को सुनेंगे. इसके लिए पहले से लोगों ने रजिस्‍ट्रेशन करा रखा है. सुबह साढ़े 10 बजे से शुरू हुआ यह कार्यक्रम दोपहर तक चलेगा. बारी-बारी से शिकायतकर्ता सीएम से मिल रहे हैं और अपनी बात उनके सामने रख रहे हैं. सीएम नीतीश आज ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य, पंचायती राज, ऊर्जा, पथ निर्माण, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण, कृषि, सहकारिता, पशु एवं मत्स्य संसाधन, जल संसाधन, लघु जल संसाधन, उद्योग, गन्ना उद्योग, नगर विकास एवं आवास, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण, परिवहन, आपदा प्रबंधन, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, योजना एवं विकास, पर्यटन, भवन निर्माण, सूचना एवं जनसंपर्क, वाणिज्यकर और सामान्य प्रशासन विभाग से जुड़े मामलों को सुन रहे हैं.


गौरतलब हो कि जनता दरबार में मुख्‍यमंत्री से अपनी शिकायत बताने के लिए आनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कराना जरूरी है. रजिस्‍ट्रेशन के बाद अप्‍वाइंटमेंट मिलने पर ही आप मुख्‍यमंत्री से मिल सकते हैं. मुख्‍यमंत्री से मिलने के लिए आपको वेबसाइट www.jkdmm.bih.nic.in पर जनता दरबार सेक्शन में जाकर रजिस्‍ट्रेशन करना पड़ता है.


वेबसाइट पर रजिस्‍ट्रेशन के समय आवेदक को अपना नाम, पिता/पति का नाम, आधार नंबर, लिंग, जन्‍म का वर्ष, ईमेल और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां देनी होती है. इसके अलावा ओटीपी के जरिए रजिस्‍ट्रेशन पूरा होने के बाद आपको अपनी शिकायत के बारे में भी संक्षिप्‍त रूप से जानकारी देनी होती है. फिलहाल कोविड गाइडलाइन के कारण जनता दरबार में एक बार सीमित लोगों को ही बुलाया जाता है.