ब्रेकिंग न्यूज़

हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत

Home / news / CM नीतीश समेत 7 के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर, विष्णुपद मंदिर में...

CM नीतीश समेत 7 के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर, विष्णुपद मंदिर में गैर हिन्दू के प्रवेश का मामला

24-Aug-2022 05:26 PM

MUZAFFARPUR : बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है, जहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत 7 लोगों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर किया गया है। गया के विष्णुपद मंदिर में गैर हिन्दू मंत्री के प्रवेश को लेकर यह परिवाद दायर किया गया है। मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में आचार्य चन्द्र किशोर परासर की तरफ से परिवाद दायर किया गया है। इस मामले पर दो सितंबर को सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई है।


गया के विष्णुपद मंदिर के गर्भ गृह में गैर हिन्दू मंत्री को ले जाने के मामले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, मंत्री इसराईल मंसूरी, मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष शंभू लाल विठ्ठल, मंदिर के सचिव गजाधर पाठक और विष्णुपद मंदिर पुलिस चौकी प्रभारी समेत गया की एसएसपी और एसडीओ के खिलाफ आचार्य चन्द्र किशोर परासर ने परिवाद दर्ज कराया है।


इस परिवाद में आरोप लगाया गया है कि विष्णुपद मंदिर में गैर हिन्दू के प्रवेश पर रोक के बावजूद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक मुस्लिम मंत्री मो. इसराइल मंसूरी के साथ मंदिर में गए और वहां पूजा अर्चना की। रोक के बावजूद विष्णुपद मंदिर में एक मुस्लिम मंत्री का जाना हिन्दू समाज की मान्यताओं और मंदिर प्रबंधन समिति का खुला उल्लंघन है। जान बूझकर इस एक षडयंत्र के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया जिससे पूरे हिन्दू समुदाय की भावना आहत हुई है।