दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर निशांत कुमार को बताया फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार, पटना में JDU प्रदेश कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर BIHAR NEWS : दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला भोजपुर, युवक की हत्या से मचा हड़कंप CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे CBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजे किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारो BIHAR NEWS : रुपए के लेन-देन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या, चचेरे भाई पर हत्या का आरोप बिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप
28-Mar-2022 01:20 PM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हुए हमले को लेकर भारतीय जनता पार्टी अब एक कदम आगे बढ़ गई है. बीजेपी ने इस पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है. बीजेपी नेता और बिहार सरकार में मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि मुख्यमंत्री के ऊपर हमला बेहद निंदनीय है लेकिन जिस तरह एक हमलावर मुख्यमंत्री के ऊपर हमला करता है और सुरक्षा में चूक होती है यह बेहद गंभीर मामला है. शाहनवाज़ हुसैन ने कहा है कि हमलावर के पास हथियार भी हो सकता था और कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी.
मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि सुरक्षा में हुई इस चूक पर जवाबदेही तय होनी चाहिए. हमलावर के पास से हथियार भी हो सकता था और कोई बड़ी घटना भी हो सकती थी. ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि सुरक्षा में चूक पर जवाबदेही तय हो. मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों के साथ सुरक्षा में तैनात लोगों का काम केवल टहलना नहीं होता है बल्कि सुरक्षा मुहैया कराना होता है.
मुख्यमंत्री की तरफ से हमलावर को माफ किए जाने पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मुख्यमंत्री बड़े दिलवाले हैं, इसलिए उन्होंने यह काम किया. लेकिन नीतीश कुमार जैसे गंभीर राजनेता के ऊपर हमला कैसे हुआ और सुरक्षाकर्मियों से इतनी बड़ी चूक कैसे हुई इसकी जांच बेहद जरूरी है. शाहनवाज़ हुसैन ने कहा कि हर हाल में सुरक्षा में हुई चूक के लिए जवाबदेही तय की जानी चाहिए.
बता दें कि राजधानी पटना से सटे बख्तियारपुर में रविवार की शाम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक सिरफिरे युवक ने मुक्का चला दिया. हालांकि मौके पर तैनात मुख्यमंत्री के सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उसे पकड़ लिया. बाद में पता चला कि वह युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त है. इसलिए उस पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं होगी. सीएम नीतीश ने भी कोई कार्रवाई करने से मना कर दिया है.