ब्रेकिंग न्यूज़

कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक कौन हैं IAS कल्पना रावत? जिन्होंने बिना कोचिंग पढ़े क्रैक की UPSC की परीक्षा, अफसर पति बने मार्गदर्शक बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: लड़की की हत्या कर खेत में दफनाया, पुलिस ने जमीन खोदकर निकाला शव श्रेया घोषाल ने खरीदा 30 करोड़ का लग्जरी अपार्टमेंट, जानिये क्या है इस घर की खासियत? ‘प्यार सबकुछ नहीं… आत्म-सम्मान पहले’—अफेयर की चर्चाओं के बीच Trisha का क्रिप्टिक पोस्ट, थलपति विजय संग रिश्तों पर फिर अटकलें तेज Patna news : पटना में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, 2 लोग घायल, इलाके में तनाव जारी; पुलिस और FSL टीम जांच में जुटी दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग दरभंगा-बेंगलुरु रूट पर अकासा एयर की सीधी उड़ान, जानिए.. फ्लाइट का किराया और टाइमिंग Bihar News : समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा, शॉर्ट सर्किट से लगी आग में 5 साल के मासूम की मौत; पांच घर जलकर खाक

Home / news / सासाराम-बिहारशरीफ हिंसा को लेकर CM नीतीश ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को...

सासाराम-बिहारशरीफ हिंसा को लेकर CM नीतीश ने बुलाई हाई लेवल मीटिंग, अधिकारियों को दिए ये निर्देश

02-Apr-2023 05:00 PM

By First Bihar

PATNA: सासाराम और नालंदा के बिहारशरीफ समेत राज्य के कुछ जिलों में रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा को लेकर सरकार पूरी तरह से गंभीर है। इसको लेकर रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई। एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में हुई इस उच्च स्तरीय बैठक में मुख्य सचिव आमिर सुबहानी और डीजीपी आरएस भट्टी समेत संबंधित विभाग के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।


मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया है कि पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट रहें, उपद्रवियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्स से सख्त कार्रवाई की जाए। किसी भी हालत में कोई गड़बड़ी नहीं कर सके, इसपर नजर रखने की हिदायस सीएम ने दी है। इसके साथ ही विधि व्यवस्था को पूरी तरह से मेंटेन रखने और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखने का निर्देश सीएम ने दिया है। सीएम ने राज्य के मुख्य सचिव और डीजीपी को निर्देश दिया है कि वे जिलों के डीएम और एसपी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए बात कर हालात की जानकारी लें।


इसके साथ ही सीएम नीतीश ने निर्देश दिया है कि संबंधित अधिकारी प्रेस और मीडिया को जानकारी उपलब्ध कराएं ताकि अफवाह नहीं फैले और लोग भ्रमित न हो सकें। बिहारशरीफ में हुई हिंसा के दौरान मौत के शिकार हुए शख्स के परिजनों से सीएम ने फोन पर बातचीत कर उन्हें सांत्वना दी है और मृतक के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपए का अनुग्रह अनुदान अविलंब देने का निर्देश दिया है।