चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
20-Feb-2021 06:35 PM
PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश भर में बिजली का दाम एक रखने की मांग की है. शनिवार को निति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री ने 'वन नेशन, वन रेट' की मांग की है. इस मीटिंग में मुख्यमंत्री ने कहा की बिजली के क्षेत्र में बिहार ने कई काम शुरू किये. हर घर बिजली पहुंचाने की योजना बनाई और सभी लोगों तक बिजली पहुंचा दी गई.
मुख्यमंत्री ने कहा कि हर घर बिजली पहुंचाने में केंद्र सरकार की भी काफी मदद मिली. उन्होंने कहा कि साल 2018 के अक्टूबर महीने में हर घर बिजली पहुंचा दिया गया. उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए को साल 2005 में काम करने का अवसर मिला. उस समय बिजली की खपत 700 मेगावाट थी. लेकिन 2020 में जून महीने तक बिजली की खपत 5,932 मेगावाट तक पहुंच गई.
नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार 5 हाजरा करोड़ से भी ज्यादा का अनुदान लोगों को देती है. बिहार के लोगों को कम से कम कीमत पर बिजली पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. बिहार सरकार ने प्री पेड स्मार्ट मीटर लगाना शुरू कर दिया है. अब केंद्र सरकार भी इससे लागू कर रही है. इसके कारण बिजली का दुरूपयोग अब नहीं होगा.
बिजली का दुरुपयोग होने से पर्यावरण पर संकट भी उत्पन्न होता है. इसलिए शुरू से ही बिहार में प्री पेड स्मार्ट मीटर की बात कही है. सीएम ने कहा कि केंद्र सरकार के प्लांटों के माध्यम से अलग-अलग राज्यों में बिजली दी जाती है. उसका रेट भी अलग-अलग होता है. इसलिए एक निति बननी चाहिए. यानी कि पूरे देश में 'वन नेशन, वन रेट' होना चाहिए. बिहार को बिजली काफी महंगी मिलती है, जिससे लोगों को राज्य सरकार की ओर से ज्यादा अनुदान देना पड़ता है. पूरे देश के लिए एक निति कर दी जाये, तो ये अच्छा होगा.