बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक Bihar News: बिहार में दर्दनाक सड़क हादसे में मासूम बच्चे की मौत, गुस्साए लोगों ने सड़क पर किया भारी बवाल BIHAR CRIME NEWS: बिहार में प्रशासन लिखी स्कॉर्पियो से फायरिंग, पेशकार और पुलिस अधिकारी गिरफ्तार 2 साल से लापता नाबालिग बच्ची को रेल पुलिस ने परिवार से मिलाया, परिजनों में खुशी की लहर Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट Holi Special Train: घर जाना हुआ और आसान, रेलवे चलाने जा रहा और 9 जोड़ी होली स्पेशल ट्रेनें; देखिए.. पूरी लिस्ट महिलाओं को 10 हजार देने पर कांग्रेस ने नीतीश सरकार को घेरा, कहा..सरकार को पैसे देकर वोट लेने का लगा चस्का
09-Mar-2022 01:49 PM
PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना रिंग रोड और मीठापुर महुली एलिवेटेड रोड की प्रगति कार्यों का जायजा लिया. NH-83 के निर्माण कार्य का भी स्थल पर जाकर निरीक्षण किया. मुख्यमंत्री पहले भी इस परियोजना का निरीक्षण कर चुके हैं. लगातार इसकी मॉनिटरिंग कर रहे हैं. मुख्यमंत्री अधिकारियों के साथ इसका जायजा लिया. पूरी रिपोर्ट लेने के बाद संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिया.
पटना महुली के बीच 9 किलोमीटर से अधिक लंबा फोरलेन एलिवेटेड रोड बनहो रहा है. इस परियोजना पर 800 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि खर्च हो रही है. जमीन अधिग्रहण सहित कई समस्याओं से यह परियोजना भी जूझती रही है. 2023 तक इस परियोजना का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है. इस एलिवेटेड रोड के बन जाने से कई इलाकों में जाम से भी मुक्ति मिलेगी.
साथ ही पटना में यह सड़क फोरलेन क्लोज सर्किट कॉरिडोर के रूप में पटना से गया, गया से बिहार शरीफ, बिहार शरीफ से बख्तियारपुर एवं बख्तियारपुर से पटना NH-82, NH-83, NH-31 से संपर्कता प्रदान करेगा. पटना से गया आवागमन में भी सुविधा होगी.
बता दें कि मीठापुर-महुली फोरलेन एलिवेटेड की कुल लंबाई 8.84 किमी है. इसमें 7 किमी फोरलेन एलिवेटेड का निर्माण होगा. इसके दोनों तरफ सर्विस रोड होगा. अटल पथ की तरह यू-टर्न नहीं होगा. एनएच-83 स्थित पटना रिंग रोड से जुड़ने के बाद गया, राजगीर, जहानाबाद आदि इलाके को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी. करीब 8-10 मिनट में सफर तय कर सकेंगे.