हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
14-Nov-2023 02:04 PM
By First Bihar
PATNA: लोक आस्था के महापर्व छठ में अब कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में इसको लेकर पटना के विभिन्न गंगा घाटों पर तैयारियां भी तेज कर दी गई है। जिला प्रशासन की टीम लगातार छठ घाटों की साफ सफाई और अन्य व्यवस्था कराने मे जुटी है। इसी बीच सीएम नीतीश कुमार ने मंगलवार को पटना के विभिन्न गंगा घाटों की निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं।
सीएम नीतीश ने स्टीमर पर सवार होकर खुद सभी घाटों पर जा-जाकर जिला प्रशासन द्वारा छठ पर्व को लेकर की जा रही तैयारियों का जायजा लिया। सीएम के साथ विभिन्न विभागों के सभी बड़े अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान दीघा घाट से लेकर गायघाट तक गंगा घाटों को उन्होंने देखा गया। सीएम ने अधिकारियों को कई निर्देश भी दिए।
बता दें कि आगामी 17 नवंबर से चार दिवसीय सूर्य उपासना के महापर्व छठ व्रत की शुरुआत हो रही है। 17 नवंबर को नहाय खाय के साथ ही चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो जाएगा। 18 नवंबर को खरना पूजा होगी। वहीं 19 नवंबर को भगवान सूर्य को संध्याकालीन अर्घ्य दिया जाएगा जबकि 20 नवंबर को प्रातकालीन अर्घ्य दिया जाएगा। पटना जिला प्रशासन द्वारा शहरी क्षेत्र के करीब एक सौ गंगा घाटों पर छठ को लेकर तैयारी की जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा जल्द ही खतरनाक घाटों की सूची जारी की जाएगी।
सभी घाटों पर बैरिकेटिंग की जा रही है। वॉच टावर के साथ साथ लाइट की भी व्यवस्था की जा रही है। नियंत्रण कक्ष, शौचालय, पेयजल की व्यवस्था और मेडिकल कैंप के लिए स्थल निर्धारित किया गया है। छठ व्रति के रात में घाट पर ही रूकने की व्यवस्था की जा रहे हैं। रात में घाट पर रूकने वाले छठ व्रतियों के लिए बड़े घाटों पर शेड का निर्माण कराया जा रहा है। निगरानी के लिए सभी घाटों पर CCTV भी लगाए जा रहे हैं। किसी भी छठ व्रति और घाट पर पहुंचने वाले लोगों को असुविधा न हो इसका खास ख्याल रखा जा रहा है।


