बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने चाणक्य, अशोक और जरासंध से CM नीतीश की तुलना, कहा–दिल्ली से बिहार को करेंगे गाइड चिराग पासवान ने किया बड़ा खुलासा, मुख्यमंत्री की दौड़ से खुद को बताया बाहर, जानिए… नए सीएम पर क्या बोले? Bihar Transport News: परिवहन विभाग के MVI की गाड़ी और 'भतीजा' के अवैध वसूली का खेल, शिकायत पर गाड़ी जब्त...दो हिरासत में पटना जंक्शन पर रेल पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख के गहनों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
27-Jan-2020 04:20 PM
By Rahul Singh
PATNA : नीतीश सरकार की नजर राज्य में चल रहे RO प्रोसेसिंग प्लांट पर टेढ़ी हो गई है। सरकार अब जल्द ही RO प्रोसेसिंग प्लांट के जरिए पानी की बर्बादी करने वालों पर नकेल कसने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ऐसे RO प्रोसेसिंग प्लांट पर कार्रवाई करने का निर्देश अधिकारियों को दिया है जो पानी की बर्बादी कर रहे हैं।
दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने आज लोक संवाद कार्यक्रम में RO बप्रोसेसिंग प्लांट चलाने वालों की तरफ से पानी की बर्बादी को लेकर एक शिकायत पहुंची थी। मुख्यमंत्री के सामने भागलपुर के रहने वाले दीपक कुमार झा ने पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन से जुड़े मामले पर कई सुझाव दिए जिसमें यह मामला भी निकल कर सामने आया।
मुख्यमंत्री ने दीपक झा से मिले सुझावों के बाद अधिकारियों से कहा कि रिवर्स ऑसमोसिस प्रोसेस के लिए ग्राउंड वाटर को लेकर लगातार शिकायत मिल रही है. जिसके बाद सीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि RO प्रोसेसिंग प्लांट के लिए ग्राउंड वाटर के दुरुपयोग पर कार्रवाई करें।