ब्रेकिंग न्यूज़

सिर्फ 2 सेकेंड में मचा तहलका… ‘रामायणम्’ की झलक ने बढ़ाया रोमांच, अब 2 अप्रैल को दिखेगा असली दिव्य अवतार! Bihar Co Suspend: दो लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार सीओ को सरकार ने दुबारा किया सस्पेंड, गिरफ्तारी पर पटना की सड़कों पर उतरे थे सूबे के अंचलाधिकारी तीसरे दिन भी नहीं थमी अफरातफरी… बिहार में पेट्रोल-डीजल को लेकर मचा हाहाकार, पंपों पर लंबी कतारें Bihar News: जेल में बंद घूसखोर कर्मचारियों को 15 अप्रैल तक करें बर्खास्त, डिप्टी CM विजय सिन्हा सख्त...प्रधान सचिव ने सभी DM के लिए जारी किया गाइडलाइन नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा नालंदा की घटना पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जताया दुख, पीड़ितों को हर संभव मदद का दिया भरोसा ना महंगे प्रोडक्ट, ना पार्लर का झंझट… किचन की ये चीजें देंगी चेहरे को नेचुरल ग्लो और गुलाबी निखार बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त बिहार में पुलिस-अपराधी मुठभेड़: दो रिटायर्ड आर्मी जवान समेत पांच बदमाश गिरफ्तार, दो राइफल और लग्जरी वाहन जब्त गुरु जी की हरकतों से मचा बवाल: छात्राओं ने खोली शिक्षक की पोल, ग्रामीणों ने दी स्कूल में तालाबंदी की चेतावनी

Home / news / CM नीतीश ने लगा दी प्रधान सचिव की क्लास, बोले .. बगल में...

CM नीतीश ने लगा दी प्रधान सचिव की क्लास, बोले .. बगल में बैठकर खाली मोबाइल चलाते हैं

10-Apr-2023 11:35 AM

By First Bihar

PATNA : बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जनता दरबार में मौजूद हैं और इस दौरान वो राज्य के तमाम जिलों से आए हुए लोगों की फ़रियाद सुन रहे हैं।  इस बीच अब एक ताजा मामला उस समय निकल कर सामने आया जब एक फरियादी ने शिक्षा विभाग में हो रही धांधली की शिकायत लेकर सीएम के पंहुचा तो सीएम ने सारी बात सुनने के बाद बगल में ही मौजूद अधिकारियों की क्लास लगा दी। 


दरअसल, सीएम नीतीश ने के पास एक फरियादी ने कहा कि, वो राज्य के एक कॉलेज के प्रिंसिपल हैं। उनको उनका अनुदान राशि नहीं दिया जा रहा है। इसके साथ उनके साथ सही व्यवहार नहीं किया जा रहा है जिसको लेकर वह कॉलेज के रजिस्ट्रार और कुलपति से शिकायत कर चुके हैं लेकिन बावजूद इसके कोई सुनवाई नहीं होती है क्योंकि कॉलेज प्रबंधन में वैसे ही लोग बैठे हैं जो रजिस्ट्रार और कुलपति के करीबी है। उन्होंने बताया कि वह इससे पहले भी जनता दरबार में अपनी शिकायत लेकर आ चुके हैं और यहां से आदेश भी दिया जा चुका है लेकिन आप जो उसके कोई सुनवाई नहीं की जा रही है।


वही इन शिकायतों को सुनकर सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि आप पिछली बार कब आए थे इसके जवाब में उसने बताया कि वह 2021 में आया था।तो सीएम ने कहा आप आए थे, यहां आए थे, हमसे मिले थे उसके बावजूद कुछ नहीं हुआ। यह तो बड़ा ही अजीब बात है। उसके बाद सीएम ने  प्रधान सचिव दीपक कुमार को अपने पास बुलाया।


सीएम नीतीश कुमार ने प्रधान सचिव दीपक कुमार से कहा कि, आप मोबाईले देखते रहिए. जरा इधर भी देख लीजिए। हड़काने के बाद दीपक कुमार मुख्यमंत्री के पास आयेे। इसके बाद सीएम नीतीश ने कहा कि यह 2021 में आये थे।देखिए इस मामले को। सीएम ने कहा - अरे जब यहीं बैठते हैं तो खाली मोबाइल में पर क्या करते रहते हैं। उसके बाद अधिकारी ने कहा कि सर क्या मामला है इस पर नीतीश कुमार ने कहा, कुछ हो उससे आपको क्या मतलब है पहले आप जरा देख तो लीजिए। जिसके बाद अधिकारी ने यह आश्वासन दिया कि वह इस मामले में तुरंत कार्यवाही करेंगे।