ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / सीएम नीतीश ने ब्लड बैंक का किया शुभारंभ, स्व. ओपी शाह की प्रतिमा...

सीएम नीतीश ने ब्लड बैंक का किया शुभारंभ, स्व. ओपी शाह की प्रतिमा का भी अनवारण

27-Feb-2022 11:40 AM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह सवेरे पटना में एक ब्लड बैंक का उद्घाटन किया है. सीएम नीतीश आज सुबह पटना के दरियापुर में ब्लड बैंक का उद्घाटन करने पहुंचे थे. मां वैष्णो देवी सेवा समिति की तरफ से पटना में मां ब्लड सेंटर की स्थापना की गई है. ब्लड बैंक के जरिए जरूरतमंदों को ब्लड मुहैया कराया जाएगा. इसी समिति के लोगों ने 2019 में मां ब्लड बैंक की नींव रखी और करीब 2 साल 2 महीने के अंदर इस भव्य और शानदार ब्लड बैंक का निर्माण करा दिया.


मुख्यमंत्री ने इस मौके पर बिहार के मशहूर उद्योगपति रहे ओपी शाह की प्रतिमा का भी अनावरण किया. पिछले दिनों ओपी शाह का कोरोना की वजह से निधन हो गया था. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जम्मू स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी भी पटना पहुंचे हैं. मां वैष्णो देवी मंदिर के मुख्य पुजारी अमीरचंद शनिवार को ही पटना पहुंच गए थे. 


पटना पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत से किया गया था. उनके साथ थे जम्मू के स्वामी हृदयानंद गिरी भी पटना पहुंचे हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ पूर्व डिप्टी सीएम और बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी के अलावा जेडीयू एमएलसी ललन सराफ भी मौजूद थे.