Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच
25-Sep-2019 07:13 PM
By Saif Ali
MUNGER: सीएम नीतीश कुमार ने 105 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले वानिकी महाविद्यालय और 80 करोड़ रुपए की लागत से बने वाले अभियंत्रण महाविद्यालय मुंगेर का रिमोर्ट के जरिए शिलापट्ट का अनावरण किया शिलान्यास और कार्यारंभ किया. इस दौरान सीएम ने कहा कि वानिकी महाविद्यालय इतना सुंदर होगा की देश भर के लोग देखने के लिए मुंगेर आएंगे.
सीएम ने कहा कि मुंगेर की धरती ऐतिहासिक और पौराणिक है. योग का एक बड़ा संस्थान मुंगेर में है. हमारी अपनी मान्यता है कि यह देश के सभी हिस्सों के साथ ही दुनिया भर के लोग आते हैं. इस धरती को हम प्रणाम करते हैं.
मुंगेर में मेडिकल कॉलेज स्थापित करने के स्थानीय विधायक विजय कुमार विजय की मांग पर सीएम ने कहा कि यह हम भी चाहते हैं कि मुंगेर में मेडिकल कॉलेज स्थापित हो, लेकिन इसके लिए जमीन की आवश्यता पड़ेगी. सीएम ने कहा कि सबसे पहले स्थानीय जनप्रतिनिधियों और अधिकारीगण 20 एकड़ जमीन की व्यवस्था सुनिश्चित करें.