भागलपुर में नर्तकियों के साथ डांस करते और हथियार लहराते युवक का VIDEO वायरल, गिरफ्तारी में जुटी नाथनगर थाने की पुलिस मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी को खेसारी ने दिया जवाब, काजल राघवानी का किया स्वागत Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य Bihar Politics: AI समिट में प्रदर्शन पर मंत्री संतोष सुमन का हमला, कहा- कांग्रेस ने किया राष्ट्रविरोधी कृत्य Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा Holashtak 2026: होलाष्टक से पहले करें ये जरूरी वास्तु उपाय, घर में बढ़ जाएगी सकारात्मक ऊर्जा सुपौल के पूर्व अंचलाधिकारी प्रिंस राज बर्खास्त, मैट्रिक के जाली सर्टिफिकेट पर नौकरी हासिल करने पर कार्रवाई बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा बिहार को DJ मुक्त बनाने का अभियान तेज: परिवहन विभाग ने जिलों के DTO-MVI को दिए सख्त निर्देश, अवैध मॉडिफाइड वाहनों पर शिकंजा Bihar Nuclear Power Plant: बिहार में न्यूक्लिर पावर प्लांट स्थापित करने की दिशा में कार्रवाई तेज, सर्वे का काम हुआ पूरा
26-May-2021 08:53 PM
PATNA : चमकी बुखार को लेकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों के साथ बुधवार को बैठक की. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम यानि कि AES से प्रभावित जिलों में प्रोटोकल के अनुसार इलाज की सही व्यवस्था बनाए रखने और लोगों को जागरूक करने पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.
एक अणे मार्ग स्थित संवाद में वीडियो कन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि चमकी बुखार से पीड़ित बच्चों के इलाज की सुदृढ़ व्यवस्था की जाये. ताकि बच्चों को इस बीमारी से बचाया जा सके और बीमार होने की स्थिति में समय पर इलाज हो सके.
सीएम ने अफसरों के साथ एईएस, जापानी इंसेफेलाइटिस(जेई) के अलावाहीटवेब और कालाजार को लेकर भी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि एईएस से प्रभावित जिलों में प्रोटोकल के अनुसार इलाज के लिए सुदृढ़ व्यवस्था बनाए रखें.

उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने पर विशेष ध्यान दें. उनके परिवारों को बताएं कि कोई भी बच्चा रात में भूखा न सोए, इस बीमारी के कुछ भी लक्षण दिखे तो जल्द से जल्द अस्पताल जाएं ताकि उनका समय पर इलाज हो सके.