ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / CM नीतीश के करीबी पूर्व MLC का बॉडी गार्ड गिरफ्तार, दारू पीकर हंगामा...

CM नीतीश के करीबी पूर्व MLC का बॉडी गार्ड गिरफ्तार, दारू पीकर हंगामा करते हुआ अरेस्ट

04-Aug-2024 09:06 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR : बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसे अच्छे से लागू करवाने की बड़ी जिम्मेदारी बिहार पुलिस पर है। लेकिन, कभी-कभी पुलिस वाले ही बार बार इस कानून की धज्जियां उड़ाते हैं। इसी कड़ी में अब एक ताजा सियासी गलियारों से निकल कर सामने आ रहा है। जहां नीतीश के करीबी पूर्व एमएलसी का बॉडी गार्ड शराबबंदी के उल्लंघन मामले में गिरफ्तार किया गया है। 


दरअसल, मुजफ्फरपुर सरैयागंज टॉवर चौक पर नशे में हंगामा करते हुए एक पूर्व एमएलसी के बॉडीगार्ड प्रद्यूमन कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। आरोपित बॉडीगार्ड नालंदा जिले के नूरसराय का रहने वाला है। एफआईआर होने के बाद उसे निलंबित कर दिया गया है। यह सिपाही नीतीश कुमार के करीबी और पूर्व एमएलसी गणेश भारती का है। इसके बाद मुजफ्फरपुर नगर थाने की पुलिस ने उसे शुक्रवार रात हिरासत में लिया था।


वहीं, इस मामले में नगर थानेदार शरत कुमार ने बताया कि पुलिस जवान को नशे की हालत में हंगामा करते देखकर किसी ने डायल 112 पर कॉल कर इसकी जानकारी मुख्यालय को दी। मुख्यालय के निर्देश पर नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपित सिपाही वहीं मिल गया। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। थाने पर लाकर जांच की गई तो उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद एफआईआर दर्ज की गई। आरोपित को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। साथ ही सिपाही के नशे में पकड़े जाने की सूचना पुलिस लाइन को भेजी गई।


उधर, बताया जा रहा है कि शुक्रवार की रात पूर्व एमएलसी गणेश भारती का बॉडीगार्ड पुलिस कांस्टेबल प्रद्युम्न कुमार शहर के बीचो बीच सरैया गंज टावर के पास हंगामा कर रहा था। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। 112 पर डायल करने के बाद पुलिस पहुंची।  उसके बाद भी सिपाही हंगामा करने से बाज नहीं आया। तत्काल उसे पुलिस हिरासत में ले लिया गया।  नगर थाना के प्रभारी शरत कुमार ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर से टेस्ट में शराब पीने की पुष्टि के बाद फिर दर्ज किया गया और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।