ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / सीएम नीतीश के गृह जिले में शराब ने ली युवक की जान, पत्नी...

सीएम नीतीश के गृह जिले में शराब ने ली युवक की जान, पत्नी ने खोले कानून के पोल

18-May-2022 01:09 PM

NALANDA: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। इसके बावजूद लगातार शराबबंदी से कई मौतें हो रही हैं। ताज़ा मामला मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा का है, जहां बुधवार की सुबह एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। घटना नूरसराय थाना क्षेत्र के परियोना गांव की है। मृतक सूर्यमणि प्रसाद बताया जा रहा है। परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम भी नहीं हुआ और परिजन उसे लेकर चले गए। 


मौत के बाद मृतक की पत्नी जुली देवी ने जानकारी दी है कि उसका पति काफी शराब पीता था। आज भी उसने शराब पी ली, जिसके बाद उसकी हालत खराब हो गई। उसके पेट में दर्द की शिकायत आई और लगातार उल्टियां शुरू हो गई। जब तक उन्हें सदर अस्पताल लाया जाता, तब तक उसने दम तोड़ दिया। 


सूर्यमणि प्रसाद की पत्नी ने शराबबंदी कानून के पोल खोल के रख दिए। उसने बताया कि गांव के मुसहरी में खुलेआम शराब बेची जाती है। उसका पति वहां जाकर शराब का सेवन करता था। उसे कई बार समझाने-बुझाने की कोशिश भी की गई, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। इस मामले में विधि व्यवस्था डीएसपी सुशील कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है कि सूर्यमणि की मौत कैसे हुई है।