ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर

मुख्यमंत्री आवास में छठ पूजा, खरना का प्रसाद खाने पहुंचे NDA ने नेता और अधिकारी

मुख्यमंत्री आवास में छठ पूजा, खरना का प्रसाद खाने पहुंचे NDA ने नेता और अधिकारी

09-Nov-2021 07:27 PM

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक अणे मार्ग स्थित आवास में छठ पूजा का आयोजन हो रहा है। मुख्यमंत्री आवास में आज खरना की पूजा हुई और खरना का प्रसाद खाने के लिए एनडीए के नेताओं समेत कई अधिकारी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे हैं। सीएम नीतीश के परिवार में इस दफे कुल 4 लोग छठ व्रत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री की सरहज, भगिनी, उनकी भतीजी और एक भगीना की पत्नी छठ व्रत कर रही हैं। 


मुख्यमंत्री आवास में खरना पूजा का प्रसाद खाने के लिए आज नीतीश कुमार के पुराने सहयोगी पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी भी पहुंचे। सुशील कुमार मोदी के अलावे विधान परिषद के कार्यकारी सभापति अवधेश नारायण सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, रामकृपाल यादव, बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव, मंत्री मंगल पांडे, सम्राट चौधरी के साथ-साथ महेश्वर हजारी, कृष्ण नंदन वर्मा भी सीएम आवास पहुंचे हैं। 


राज्य के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों के भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचने का सिलसिला जारी है। आईएएस अधिकारी ब्रजेश मल्होत्रा, आरके महाजन के साथ-साथ कई अन्य अधिकारी भी सीएम आवास पहुंचे हैं। जेडीयू के दूसरे नेता भी मुख्यमंत्री आवास में खरना का प्रसाद थाने पहुंचे हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद लोगों की अगवानी करते नजर आए।