मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
22-Jun-2023 09:53 PM
By MANOJ KUMAR
MUZAFFARPUR: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सात निश्चय योजना में सबसे महत्वपूर्ण हर घर का नल का जल योजना में मुजफ्फरपुर में एक करोड़ 20 लाख रुपये का गबन हुआ। गबन के आरोप में पूर्व महिला मुखिया सरिता कुमारी और पूर्व वार्ड सदस्य उमेश साह को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद पूर्व मुखिया को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
दरअसल सकरा थाना क्षेत्र के सिराजबाद पंचायत के पूर्व मुखिया सरिता कुमारी व पूर्व वार्ड सदस्य उमेश साह ने पंचायत में नल-जल योजना के तहत हुए काम का हिसाब और अभिलेख तक जमा नहीं किया। पंचायत के 5 वार्डों में एक करोड़ 20 लाख रुपए के गबन का आरोप लगा।
इस मामले में दोनों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में पंचायत सचिव ने सकरा थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें तत्कालीन मुखिया सरिता कुमारी समेत कई वार्ड सदस्यों को नामजद बनाया था। इसी मामले में पूर्व मुखिया सरिता कुमारी और पूर्व वार्ड सदस्य उमेश साह को गिरफ्तार किया गया है।