हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
08-Nov-2019 08:45 AM
By DEEPAK
BETTIAH : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज से 4 जिलों पर निकलने वाले हैं। सीएम नीतीश कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आज पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया स्थित मैनाटार पहुंचेंगे, जहां वह रामपुरवा उच्च विद्यालय मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम से कई योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। नीतीश कुमार एक साथ यहां कई योजनाओं की शुरुआत करने के बाद लोगों को संबोधित भी करेंगे।
इस कार्यक्रम के बाद सीएम नीतीश वाल्मीकि नगर गंडक बराज पर बनाए गए सुरक्षात्मक बांध का निरीक्षण करेंगे। सरकार की तरफ से सुरक्षात्मक बांध पर कराए गए निर्माण का नीतीश कुमार जायजा लेंगे। नीतीश कुमार वाल्मीकि नगर गेस्ट हाउस के सामने नवनिर्मित इको पार्क का उद्घाटन करेंगे। शुक्रवार को नीतीश कुमार वाल्मीकि नगर गेस्ट हाउस में ही रात्रि विश्राम करेंगे।
शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मधेपुरा, किशनगंज और पूर्णिया जिलों के दौरे के लिए निकल जाएंगे। इन सभी जिलों में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद कर दी गई है। सीएम नीतीश हेलिकॉप्टर से बेतिया पहुंचेंगे।