बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन
14-Sep-2023 07:45 AM
By First Bihar
MUZAFFARPUR : बिहार के सीएम नीतीश कुमार आज मुजफ्फरपुर पहुंच रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आगमन को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की गई है। एसकेएमसीएच परिसर और इसके आसपास विधि और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर सौ मजिस्ट्रेट और चार सौ से अधिक पुलिसकर्मी व पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा में कोई कमी नहीं हो। इसका खास तौर पर ध्यान रखने को कहा गया है।
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार आज एसकेएमसीएच में निर्माणाधीन कैंसर अस्पताल के साथ साथ विभिन्न हाईटेक सुविधाओं से लैस बच्चों के लिए पिकू वार्ड सहित अन्य कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। सीएम सुरक्षा में मुजफ्फरपुर,वैशाली,सीतामढ़ी और शिवहर जिले के प्रशासन की टीम को नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही एसकेएमसीएच परिसर और इसके आसपास विधि और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने को लेकर सौ मजिस्ट्रेट और चार सौ से अधिक पुलिसकर्मी व पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। सुरक्षा में कोई कमी नहीं हो। इसका खास तौर पर ध्यान रखने को कहा गया है।
बताया जा रहा है कि,मुख्यमंत्री पटना से सुबह 11 बजे सीएम नीतीश कुमार एसकेएमसीएच के लिए रवाना होंगे। यहां पर 11:40 बजे हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे। इसके बाद उद्घाटन और निरीक्षण कार्यक्रम करेंगे। दोपहर 01:15 बजे हवाई मार्ग से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। डीएम प्रणव कुमार और प्रभारी एसएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने इसे लेकर संयुक्त आदेश जारी किया है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को इससे अवगत करा दिया है।
इसके अलावा सभी चौक-चौराहों पर भी पुलिस बलों की तैनाती रहेगी। वाहनों की सघन जांच की जाएगी। संदिग्ध प्रतीत होते ही तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है। लाइन डीएसपी को निर्देश दिया गया कि एसकेएमसीएच तक आनेजाने वाले रास्ते में मकानों की छत और वॉच टावर पर पुलिसकर्मियों की तैनाती करें। ताकि यातायात व्यवस्था दुरुस्त रहे और संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी की जा सके।