ब्रेकिंग न्यूज़

गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार नालंदा हादसे पर VIP चीफ मुकेश सहनी ने जताया दुख, घटना के लिए प्रशासनिक कुव्यवस्था को बताया जिम्मेवार सीने पर हाथ लगाया, कपड़े फाड़े फिर… बिहार में महिला के साथ शर्मनाक हरकत; दो आरोपी गिरफ्तार 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश 1 अप्रैल से पूरे बिहार में अतिक्रमण हटाओ अभियान: नो मैन्स लैंड पर होगा विशेष फोकस, सरकार ने जारी किए सख्त निर्देश

Home / news / CM नीतीश का बड़ा एलान, बोले .. पहले से पढ़ा रहे टीचरों को...

CM नीतीश का बड़ा एलान, बोले .. पहले से पढ़ा रहे टीचरों को मिलेंगे पहले से अधिक वेतन, विकास मित्रों की भी बढ़ेगी आमदनी

14-Apr-2023 02:26 PM

By First Bihar

PATNA : बिहार में नीतीश कैबिनेट से पिछले दिनों नयी शिक्षा नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की गई।  इसके साथ ही यह एलान किया गया कि अब टीचर भी राज्यकर्मी होंगे और उसी तरह की सुविधा दी जाएगी।  जिसके बाद अब यह सवाल उठा रहा था कि ऐसे में जो पहले से बहाल नियोजित टीचर है उनको कुछ फायदा मिलेगा या नहीं। इसके बाद अब सीएम ने इनको लेकर बड़ा एलान किया है। 


दरअसल, बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जेडीयू ऑफिस में भीमराव अंबडेकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।  जहां उन्होंने सीधे तौर पर कहा कि, राज्य में जो भी नियोजित टीचर अभी अपनी सेवा दे रहे हैं यह सरकार उनकी भी चिंता करती है। अब राज्य में पहले से पढ़ा रहे टीचरों की आमदनी बढ़ाई जाएगी। उन्हें पहले से अधिक वेतन दिया जाएगा। अब वो लोगबस मन लगाकर बच्चों को पढ़ाते रहे। लेकिन, एक बार फिर से यह साफ़ कर दिया है कि, अब राज्य में सिर्फ और सिर्फ सरकारी टीचरों को बहाली होगी कोई भी नियोजित टीचर नहीं होंगे। उन्होंने कहा है कि, इसी साल दो लाख से अधिक पदों पर बहाली होगी। 


इसके आगे सीएम ने कहा कि, जितना काम  बिहार के विकास के लिए आगे बढ़ाने के लिए हमने किया जिस तरह से काम किया यह तो आपलोग जानबे न करते हैं। हमने जीविका दीदी का नामकरण किया तो उस समय जो केंद्र की सरकार थी वो आ गई यहां और कहा ये बड़ा अच्छा काम किए भाई, तो आपलोग जानते ही है की हम हमेशा से सबका ध्यान रखते हैं। 


वहीं, उन्होंने राज्य सरकार में कार्यरत विकास मित्रों को लेकर भी अपनी चिंता जाहिर की है।  उन्होंने कहा कि, हम तो सबके बारे में सोचते हैं।  आपलोग तो जानबे करते हैं। अब हम विकास मित्र का भी आमदनी बढ़ाने जा रहे हैं। जल्द ही उनको इसका लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। इतना ही नहीं तालमी मरकज का भी वेतन बढाया जाएगा। टोला सेवक की भी आमदानी भी बढ़ेगी।