Bihar Politics : बिहार में कैसे शुरू हुई थी जनता के खातों में सीधे पैसा भेजने की व्यवस्था? अतीत की बहस से आज की सियासत तक; पढ़ें यह महत्वपूर्ण बातें LPG Cylinder New Rule: कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई पर रोक, घरेलू सिलेंडर पर सख्ती; शादी वाले घरों में बढ़ी परेशानी BIHAR NEWS : अब सुधा बूथों पर मिलेगा इस तरह का दूध, मटन खरीदने के लिए इस जगह लगेगी दूकान; सरकार बना रही बड़ा प्लान Nitish Kumar : समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण में इस जिले में पहुंचेंगे CM नीतीश कुमार, 570 करोड़ की 213 योजनाओं की देंगे सौगात Rajyasabha Election: किंगमेकर ओवैसी ने नहीं खोले पत्ते, RJD उम्मीदवार पर खतरा Bihar Politics : ओवैसी की ‘वेट एंड वॉच’ रणनीति, पांचवीं सीट पर बढ़ा सस्पेंस; दिल्ली में तैयार रणनीति से बढ़ सकती है तेजस्वी की टेंशन Bihar Politics: निशांत के लिए बदल दी नीति! 2009 उपचुनाव में JDU नेता, मंत्री और विधायक-सांसदों के लिए बने नियम की अचानक क्यों होने लगी चर्चा? जानिए नीतीश कुमार ने क्या कहा था Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
30-Apr-2020 12:06 PM
MOTIHARI : कोरोना महामारी के इस वक्त में सरकार के दावे बेमानी नजर आ रहे हैं. आम लोगों की बात तो छोड़िए सरकार और स्वस्थ्य विभाग अपने कर्मी को ही मास्क औक किट उपलब्ध कराने में विफल हो रही है. स्वास्थ्य कर्मी मास्क और सेफ्टी किट के लिए सिविल सर्जन की गाड़ी के नीचे सोकर जान देने को तैयार है. मामला मोतिहारी के सदर अस्पताल का है. जहां स्वास्थ्यकर्मियों ने मास्क और सेफ्टी किट नहीं मिलने से आक्रोशित होकर जमकर हंगामा किया.
पूर्वी चंपारण में मास्क व सेफ्टी किट की मांग को लेकर स्वास्थ्यकर्मियों ने सीएस कार्यालय पर जमकर हंगामा किया. वहीं सीएस की गाड़ी के नीचे सोकर कर्मियों ने जान देने की कोशिश की. सीएस व जनप्रतिनिधि के अथक प्रयास के बाद कर्मी गाड़ी के चक्के के पास से उठें. स्वास्थ्यकर्मियों का आरोप था कि अस्पताल प्रबंधन प्रशासन द्वारा दिये गए राशि की बंदरबांट कर लिया है. जो मास्क समाजसेवी व जनप्रतिनिधि द्वारा स्वास्थ्यकर्मियों के लिए दिया गया, उसे अस्पताल प्रबंधन ने स्वास्थ्यकर्मियों को नहीं देकर अपने सगा सम्बन्धियों को दे दिया है.
स्वास्थ्य कर्मचारी राकेश कुमार, संजय कुमार, प्रमोद कुमार के साथ ही अन्य ने बताया कि वे लोग जान पर खेलकर कोरोना महामारी में काम कर रहे है. लेकिन अस्पताल प्रबंधन द्वारा स्वाथ्यकर्मियों को मास्क,पीपीआई किट,सेफ्टी किट तक उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह द्वारा तीन हजार मास्क दिया गया,राज्य सभा सांसद अखिलेश सिंह द्वारा राशि दी गई ,जिला प्रशासन द्वारा मास्क ,किट के लिए राशि मुहैया कराई गई. उसके बाद भी स्वास्थ्य कर्मियों को अस्पताल प्रबंधन द्वारा मास्क और किट उपलब्ध नहीं कराई गई है.