ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक”

Home / news / CISF के जवान संभालेंगे संसद के सिक्योरिटी की जिम्मेदारी, कुछ दिन पहले सदन...

CISF के जवान संभालेंगे संसद के सिक्योरिटी की जिम्मेदारी, कुछ दिन पहले सदन में स्मोक बम से हुआ था अटैक

21-Dec-2023 01:57 PM

By First Bihar

PATNA: संसद में हुई सुरक्षा चूक के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बड़ा फैसला किया है। अब संसद की सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ (CISF) को सौंप दी गई है। अब तक दिल्ली पुलिस के जवान संसद की सुरक्षा संभाल रहे थे। लेकिन, गृह मंत्रालय के बाद आदेश के बाद अब सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ की टीम को दी गई है। 


दरअसल, संसद की सुरक्षा में पार्लियामेंट सिक्यॉरिटी सर्विस के साथ ही पार्लियामेंट्री ड्यूटी ग्रुप और दिल्ली पुलिस के लोग भी तैनात होते हैं। संसद परिसर में प्रवेश करते वक्त रिसेप्शन पर पार्लियामेंट सिक्यॉरिटी के  दिल्ली पुलिस के लोग भी होते थे। इसके साथ ही जब मेन संसद भवन में एंट्री होती है, वहां भी एंट्री पॉइंट पर पार्लियामेंट सिक्यॉरिटी और दिल्ली पुलिस के लोग तैनात होते थे। लोकसभा और राज्यसभा में एंट्री से पहले जब एक और जगह सुरक्षा जांच होती है वहां पर भी ये तीनों ही सर्विस के लोग होते हैं। लेकिन, अब CISF के जवान सिक्योरिटी की जिम्मेदारी संभालेंगे। 


बताया जाता है कि, संसद की सुरक्षा फिलहाल तीन लेयर में हो रही है। इसमें बाहरी सुरक्षा की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस के जिम्मे है। यानि अगर कोई संसद भवन में जाता है या फिर संसद भवन में कोई जबरदस्ती घुसने की कोशिश करता है तो सबसे पहले उसे दिल्ली पुलिस का सामना करना होता था। लेकिन, अब दिल्ली पुलिस के जवान के बदले सीआईएसएफ की टीम  भी संसद भवन में आने वाले लोगों पर नजर रखेगी। 


बता दें कि,  इस घटना ने 22 साल पुराने जख्मों को फिर से जिंदा कर दिया। दरअसल, 13 दिसंबर 2001 को संसद भवन पर आतंकी हमला हुआ था। इसी दिन बुधवार को एक बार फिर से संसद की सुरक्षा में भारी चूक देखी गई। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से दो लोग सदन के भीतर कूद गए। उन्होंने नारेबाजी की और स्मोक बम से पूरे सदन में धुआं फैला दिया। इस मामले में अभी तक कुल चार आरोपियों को पकड़ा गया है। सभी के खिलाफ आईपीसी और UAPA की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।