घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड
03-Jun-2024 02:41 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA : लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद एग्जिट पोल में एनडीए को मिली बढ़त के बाद इसे लेकर शुरू हुई सियासत थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ जहां एनडीए सरकार बनाने की तैयारी कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष एग्जिट पोल के आंकड़ों को फर्जी बता रहा है और दावा कर रहा है कि देश में इंडी गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है।
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राहुल गांधी द्वारा एग्जिट पोल को मोदी पोल बताने पर पलटवार करते हुए कहा कि अब तो एग्जिट पोल की जगह एग्जैक्ट पोल आ रहा है। इसमें कहां कोई दिक्कत है। राहुल गांधी को और 24 घंटा इंतजार करना चाहिए। जनता ने जो आशीर्वाद दिया है, वह बिहार और देश के विकास के लिए दिया है। विकसित भारत का सपना अगर किसी ने देखा है तो वह नरेंद्र मोदी ने ही देखा है।
तेजस्वी यादव के यह कहने पर कि नतीजे चौंकाने वाले होंगे, पर सम्राट ने कहा कि नतीजे चौंकाने वाले होंगे, यह स्वाभाविक है। जो पार्टी 23 सीट पर चुनाव लड़ रही है वह 295 सीट कैसे जीत सकती है। कौन जीतेगा और कौन नहीं जीतेगा, जनता ने वोट दे दिया है और वह ईवीएम में बंद है। एग्जिट पोल कल एग्जैक्ट पोल में बदलने वाला है, तो ये लोग थोड़ा और इंतजार कर लें।
सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछली बार के लोकसभा चुनाव में एक सीट छूट गया था, लेकिन इस बार बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत हो रही है। चुनाव के बाद तेजस्वी की भूमिका पर सम्राट ने कहा कि लालू प्रसाद डायरेक्टर हैं और ये सभी एक्टर हैं। एक्टर लोग काम करते रहते हैं और बदलते भी रहते हैं।