चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
01-Jun-2020 04:32 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : देश में अनलॉक की शुरुआत होते ही बीजेपी बिहार में चुनावी मोड के अंदर आ गई है. बिहार बीजेपी चुनाव को लेकर अब शंखनाद करने जा रही है. आगामी 9 जून को पार्टी के चुनाव अभियान की शुरुआत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे. अमित शाह डिजिटल रैली के जरिए तमाम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कार्यकर्ताओं और अपने समर्थकों को संबोधित करेंगे.
फर्स्ट बिहार झारखंड से खास बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जयसवाल ने कहा है कि 9 जून को डिजिटल रैली को अमित शाह संबोधित करेंगे. डॉ संजय जयसवाल ने कहा है अमित शाह दो रैलियों को संबोधित करेंगे. पहली रैली में वह उत्तर बिहार से फेसबुक के जरिए लाइव रहेंगे जबकि दक्षिण बिहार के कार्यकर्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इस रैली से जुड़ेंगे. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि दूसरी रैली में अमित शाह दक्षिण बिहार के सारे कार्यकर्ता फेसबुक के जरिए लाइव जुड़ेंगे और उत्तर बिहार के कार्यकर्ता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से रैली में शामिल होंगे. पहली रैली 9 जून को होगी और दूसरी रैली की तारीख का एलान भी जल्द कर दिया जाएगा.
संजय जायसवाल ने कहा है कि देश में डिजिटल चुनाव कोई नई बात नहीं है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सबसे पहले चुनाव में डिजिटल तरीके से कैंपेन करने का श्रेय जाता है. बीजेपी का मानना है कि डिजिटल तरीके से चुनाव अभियान में उसे महारत हासिल है और इसी लिहाज से वह सबसे पहले कैंपेन में जुट जाना चाहती है. कोरोना महामारी और संक्रमण के इस दौर में सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन बेहद जरूरी है. लिहाजा बीजेपी को यह लगता है कि डिजिटल कैंपेन से पार्टी अगर फ्रेंडली रही तो आगामी विधानसभा चुनाव में उसे इसका फायदा जरूर मिलेगा. बीजेपी के अंदरूनी सूत्र बता रहे हैं कि भले ही अभी केवल अमित शाह की रैली के बारे में जानकारी साझा की गई हो लेकिन अंदरूनी तौर पर पार्टी ने डिजिटल कैंपेन का पूरा ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है. एक-एक कर बीजेपी के तमाम बड़े चेहरे कार्यकर्ताओं और समर्थकों से जुड़कर डिजिटल रैली करेंगे. जैसे-जैसे चुनाव का वक्त नजदीक आएगा, वैसे-वैसे यह अभियान और जोर पकड़ेगा.