ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर

Home / news / चुनाव से पहले दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, केजरीवाल का साथ छोड़...

चुनाव से पहले दिल्ली में AAP को बड़ा झटका, केजरीवाल का साथ छोड़ BJP में शामिल हो गए ये पांच नेता

25-Aug-2024 04:03 PM

By First Bihar

DELHI: दिल्ली में 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दल बदल का खेल शुरू हो गया है। अपने भविष्य को देखते हुए चुनाव से पहले नेता सुरक्षित ठिकाने की तलाश में जुट गई हैं और पाला बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी बीच केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है।


दरअसल, विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के पांच पार्षदों ने पाला बदल लिया है और केजरीवाल का साथ छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए हैं। दिल्ली बीजेपी के नेताओं ने पाला बदलने वाले सभी पार्षदों और उनके समर्थकों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और पार्टी में उनका स्वागत किया।


आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल होने वाले नेताओं में बवाना से पार्षद रामचंद्र बवाना और पवन सेहरावत के अलावे बदरपुर की पार्षद मंजू निर्मल, तुगलकाबाद से पार्षद सुगंधा बिधूड़ी और पार्षद ममता पवन शामिल हैं। विधानसभा चुनाव से पहले पांच पार्षदों के पार्टी छोड़ना आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।


हालांकि आम आदमी पार्टी का कहना है कि इन पार्षदों के पार्टी छोड़ने से आप की सेहद पर कोई असर नहीं पड़ने जा रहा है। इन पार्षदों पर बीजेपी की तरफ से दबाव बनाया जा रहा था और उन्हें डरा धमकाकर पार्टी बदलने पर मजबूर किया गया है। आम आदमी पार्टी ने इसे बीजेपी की साजिश करार दिया है।