बिहार में हैरान करने वाला मामला: दूल्हे के दोस्त ने शादी में गिफ्ट कर दिया जहरीला सांप, जानिए.. फिर क्या हुआ? क्रिकेटर कुलदीप यादव की शादी में पहुंचे बागेश्वर धाम वाले बाबा, दिया यह खास उपहार UPSC ने जारी किया नोटिफिकेशन… CMS परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, यह है आखिरी तारीख Rajyasabha Election: BJP अध्यक्ष नितिन नबीन चार्टर प्लेन से पहुंचेंगे पटना, उम्मीदवार के साथ साथ वोटर भी हैं 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, जानें कब होगी वोटिंग और काउंटिंग चंद मिनटों में पैसा डबल, 100 लाओ, 200 पाओ! मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेल यात्री से बड़ी ठगी पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर सिंह गिरफ्तार, यूपी-बिहार की सीमा पर पुलिस ने पकड़ा; क्या है मामला? पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति पटना में 7 करोड़ की ब्राउन शुगर और हेरोइन के साथ स्मगलर अरेस्ट, नशे के कारोबार से बनाई अकूत संपत्ति
12-Jul-2022 08:46 PM
PATNA: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर रहे। पटना स्थित विधानसभा परिसर में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शताब्दी स्मृति स्तंभ का अनावरण किया। पीएम मोदी के पटना दौरे को लेकर जन अधिकार युवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष राजू दानवीर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज बिहार की बात तो की, लेकिन चुनाव के वक्त बिहार की जनता के समक्ष किये अपने वादों को भूल गए। उन वादों का ना उद्घाटन हुआ और न ही शिलान्यास। और न ही युवाओं के रोजगार को लेकर कुछ कहा, जो बिहार की जनता को मुंह चिढ़ाने जैसा है।
दानवीर ने कहा कि प्रधानमंत्री ने ये तो कह दिया कि भारत के लिए यह सदी कर्तव्यों की सदी है, लेकिन यह कर्तव्य वे पूंजीपतियों मित्रों के लिए निभा रहे हैं। उन्होंने देश की जनता को बदहाली, भुखमरी, बेरोजगारी और महंगाई के साथ जीने के लिए छोड़ दिया है। दानवीर ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार की जनता की पुकार क्यों नहीं सुन रहे। हमारा हक बिहार को विशेष राज्य का दर्जा है, फिर क्यों वे दर्जा नहीं दे रहे। यह बिहार की जनता को बताना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बिहार के साथ दोहरा व्यवहार कर रही है। तभी GST में प्रदेश का हिस्सा नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अगर सच में बिहार के लिए कुछ करना चाहते हैं, तो जो वादे उन्होंने चुनाव के दौरान किया था। बस उतना ही पूरा कर दें। फिर की जनता को इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि झूठ की खेती ज्यादा दिन तक नहीं चलती, यह उन्हें समझना चाहिए। बिहार के लोगों के स्वाभिमान का परीक्षा लेना बंद करे एनडीए सरकार और बिहार का हक देने का काम करे।