परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार
23-Aug-2022 08:37 AM
PATNA : बिहार में नगर निकाय चुनाव-2022 का बड़ा अपडेट सामने आया है। पटना मेयर पद अब महिलाओ के लिए रिजर्व्ड कर दिया गया है। यानी अब चुनावी हलचल के बीच लगभग 12 प्रत्याशियों का पत्ता साफ़ हो गया है। मेयर पद की उम्मीद लगाए बैठे पुरुषों के लिए ये बड़ा झटका है। दरअसल, बिहार में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां चल रही है। चुनाव से पहले ही कई उम्मीदवार चुनावी मैदान से बाहर हो गए हैं।
मेयर पद से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक़ पुरुष प्रत्याशियों की पटना नगर निगम क्षेत्र में महापौर बनने की इच्छा एक बार फिर अधूरी रह जाएगी। पटना नगर निगम क्षेत्र में इस बार महापौर का पद महिलाओं के लिए रिजर्व्ड कर दिया गया है। लेकिन, इस बार महापौर का चयन जनता द्वारा ही किया जाएगी। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से ये बात कही गई है कि = 2 बार के लिए आरक्षण रोस्टर बनाया गया है।
आपको बता दें, मेयर पद के लिए महिला प्रतियाशी में अब तक केवल निवर्तमान महापौर सीता साहू ही चुनाव लड़ने वाली थी। इस बार उपमहापौर रजनी देवी से उनकी टक्कर होने वाली थी। लेकिन अब जब ये पद महिलाओं के लिए आरक्षित कर दिया गया है तो अन्य महिला उम्मीदवार भी चुनाव में हिस्सा ले सकती हैं। जानकारी के मुताबिक़, चुनावी प्रक्रिया सितंबर में शुरू कर दिए जाएंगे।