ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...

चुनावी रंजिश में जमकर चले लाठी - डंडे, मुखिया समर्थकों ने प्रत्याशी के बेटे पर की फायरिंग; दो लोग हुए जख्मी

26-May-2023 08:27 AM

By First Bihar

NAWADA : बिहार में एक बार फिर से चनावी रंजिश देखने को मिली है। यहां के नवादा जिले में पंचायत उपचुनाव की वोटिंग के बाद दो गुट आपस में भीड़ गए। जिसके बाद दोनों तरफ से जमकर लाठी- डंडे चले। इस दौरान फायरिंग की घटना को भी अंजाम दिया गया जिसमें दो लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं। इन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में एडमिट करावा दिया गया है। 


मिली जानकारी के अनुसार, जिले में पंचायत उपचुनाव के लिए हुई वोटिंग के बाद नवादा जिले में दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई। जिसमें सीतामढ़ी ओपी क्षेत्र एक प्रत्याशी के दो बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना हसनपुर गांव की बताई जा रही है। घायलों में रामकिशोर यादव का बेटा अक्षय कुमार और अमित कुमार शामिल हैं। घायलों ने दूसरे गुट के लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। 


बताया जा रहा है कि, रसलपुरा पंचायत में पंचायत समिति पद के लिए हुए मतदान के बाद सभी प्रत्याशी और समर्थक अपने-अपने घर लौट गए। इस चुनाव में हसनपुर गांव की मुखिया की गोतनी प्रभावती देवी और रामकिशोर यादव की पत्नी शकुंतला देवी प्रत्याशी थीं। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। अब यह आरोप लगाया जा रहा है कि , इन्हीं वजहों से चुनाव के बाद रामकिशोर यादव के घर पर चढ़कर मुखिया समर्थकों ने मारपीट और गोलीबारी की। इस दौरान दो सगे भाई घायल हो गए। 


इधर, इस घटना की सुचना के बाद सीतामढ़ी ओपीध्यक्ष सूरज कुमार और मेसकौर ओपीध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे। इस बीच दोनों घायलों को नवादा ले जाया गया। सूरज कुमार के मुताबिक रामकिशोर यादव ने घर पर चढ़कर मारपीट का आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने गोलीबारी की घटना से इनकार किया है। पुलिस ने कहा कि बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।