Bihar Police : खाली मिला थाना और ड्यूटी से गायब मिले पुलिसकर्मी? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश Bihar land survey : बिहार में जमीन सर्वे में लगे अमीनों के लिए सरकार का तोहफा, डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने किया बड़ा ऐलान Bihar LPG Crisis 2026: बिहार में रसोई गैस संकट, नया LPG कनेक्शन और डबल सिलेंडर पर जानिए क्या है सरकार का नया आदेश Rajya Sabha Election 2026 : 12 वर्षों के बाद बिहार में वोटिंग की स्थिति, पांचवीं सीट पर रोचक मुकाबला; 16 मार्च को मतदान और परिणाम Bihar News : पटना में आज सैयद अता हसनैन लेंगे बिहार के राज्यपाल पद की शपथ, लोक भवन में होगा समारोह Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू
22-May-2024 01:42 PM
By First Bihar
SITAMADHI : बिहार के सीतामढ़ी से एक आश्चर्यचकित कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां लोकसभा चुनाव की ड्यूटी पर सीतामढी के लिए निकली समस्तीपुर की महिला सिपाही सुभांती कुमारी हथियार समेत लापता हो गई है। इस बात की जानकारी सीतामढ़ी के एसपी ने समस्तीपुर के एसपी को दी है। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
दरअसल, लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में समस्तीपुर से सीतामढी के लिए ड्यूटी पर निकली समस्तीपुर की महिला सिपाही सुभांती कुमारी हथियार के साथ लापता है। सीतामढी एसपी की यह रिपोर्ट जिला पुलिस को मिलने के साथ ही समस्तीपुर पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है। विभाग की जानकारी के अनुसार सिपाही नंबर 443 सुभांती कुमारी घटहो थाने में डायल-112 में तैनात थी। वह पांचवें चरण के मतदान में 16 मई को समस्तीपुर से सीतामढ़ी ड्यूटी के लिए अपने सामान और हथियार के साथ रवाना हुई थी। जहां उसे रिपोर्ट करना था। लेकिन उसने बिना किसी सूचना के अबतक वहां अपना योगदान नहीं दिया है।
वहीं, इस मामले में सीतामढी के एसपी ने समस्तीपुर एसपी विनय तिवारी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है कि वह सरकारी हथियार के साथ लापता है। इस मामले में समस्तीपुर पुलिस केंद्र के डीएसपी सुनील कुमार सिंह का कहना है कि उक्त महिला सिपाही से संपर्क स्थापित कर लिया गया है। उसे अविलंब समस्तीपुर पुलिस केंद्र पहुंचने का आदेश दिया गया है। डीएसपी का कहना है कि विगत 20 मई को ही सीतामढ़ी लोकसभा सीट पर चुनाव संपन्न हो चुका है। अतः उक्त महिला सिपाही द्वारा बिना किसी सूचना के चुनाव जैसे महत्वपूर्ण ड्यूटी से अनुपस्थित रहना उसकी घोर लापरवाही, मनमानापन, आदेश का उल्लंघन एवं कर्तव्यहीनता का परिचायक है।
उधर, सीतामढ़ी एसपी ने समस्तीपुर एसपी से इस महिला सिपाही के विरुद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की है। सीतामढ़ी के एसपी का कहना है कि सिपाही संख्या 443 सुभांति कुमारी लोकसभा चुनाव- 2024 की निर्धारित पांचवें चरण के चुनाव के लिए सीतामढ़ी जिला में प्रतिनियुक्त की गई थी। परंतु उक्त महिला सिपाही ने बिना किसी सूचना के सीतामढ़ी जिला पुलिस बल में अपना योगदान नहीं दिया है और चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रही है। उक्त सिपाही के मोबाइल पर संपर्क स्थापित करने की कोशिश की गई। लेकिन वह स्विच ऑफ मिल रहा है। इसको लेकर सीतामढ़ी एसपी ने समस्तीपुर एसपी से महिला सिपाही के विरूद्ध अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा की है।