बिहार में खाकी की सौदेबाज़ी! शराब तस्करी का काला सच उजागर, वायरल वीडियो ने पुलिस-माफिया गठजोड़ की परतें खोली बिहार में खाकी की सौदेबाज़ी! शराब तस्करी का काला सच उजागर, वायरल वीडियो ने पुलिस-माफिया गठजोड़ की परतें खोली Bihar Politics: चोट जब दिल पर लगती है तो दर्द बेइंतेहा होता है.., क्यों इमोशनल हुईं रोहिणी आचार्य? Bihar Politics: चोट जब दिल पर लगती है तो दर्द बेइंतेहा होता है.., क्यों इमोशनल हुईं रोहिणी आचार्य? Bihar crime : बिहार में बेख़ौफ़ हुए अपराधी ! राजधानी से सटे इलाके में युवक की हत्या, इलाके में हडकंप NEET छात्रा मौत मामला: पटना हाईकोर्ट ने मामले में फिलहाल हस्तक्षेप से किया इनकार, दिया यह विकल्प NEET छात्रा मौत मामला: पटना हाईकोर्ट ने मामले में फिलहाल हस्तक्षेप से किया इनकार, दिया यह विकल्प Patna Airport : पटना से उड़ेगा इंटरनेशनल फ्लाइट, एयरपोर्ट पर लगेगा रडार; जानिए क्या है पूरी खबर Bihar Crime News: बिहार में UP के BPSC शिक्षक ने क्यों लगाया मौत को गले? वजह तलाश रही पुलिस Vijay Kumar Sinha: ‘दवा हो रहा है और उसका असर भी दिख रहा है’, CO की हड़ताल पर बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा
28-Oct-2023 08:21 PM
By HARERAM DAS
BEGUSARAI: बेगूसराय में वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर पंचायत के फजिलपुर गांव में नाबालिग बच्चों की पिटाई का मामला सामने आया है। चोरी के आरोप में इन चारों नाबालिक को लोगों ने जमकर धुनाई कर दी। पिटाई के बाद चारों को खंभे में बांधकर घंटों रखा गया। इस दौरान दर्जनों लोगों की भीड़ तमाशाबीन बनी रही। लोग बच्चों की पिटाई को देखते रहे लेकिन किसी ने उसे भीड़ से छुड़ाने की कोशिश नहीं की। पिटाई के दौरान किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो अब तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में 4 नाबालिग बच्चों को साफ तौर पर रस्सी से खम्भे में बांधे देखा जा सकता है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह चार स्थानीय बच्चों पर आरोप लगाया कि ये सभी एक किराना दुकान में घुसकर बिस्कुट और कुरकुरे की चोरी की। चोरी के दौरान चारों पकड़े गये जिसके बाद लोगों की भीड़ उमड़ गयी और भीड़ के हत्थे ये चारों बच्चे चढ़ गये। बिस्कुट और कुरकुरे चुराने की सजा लोगों ने पिटाई से दी। जिसे मन आ रहा था वो इन नाबालिग बच्चों पर अपना हाथ साफ कर रहा था।
इससे भी मन नहीं भरा तो इन चारों को खंभे में बांधकर घंटों रखा। तभी किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची वीरपुर थाने की पुलिस ने चारों नाबालिक को भीड़ से छुड़ाया। सभी नाबालिक बच्चों को छुड़ाकर थाने ले गई। जहां पुलिस ने सभी बच्चों के अभिभावकों को थाने पर बुलाया और बच्चों को उनके अभिभावकों के सुपुर्द किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष पल्लव ने बताया कि पीड़ित पक्ष द्वारा किसी भी तरह का लिखित शिकायत नहीं की गयी है। बच्चों की पिटाई व खंभे में बांधे जाने की विडियो पुलिस के संज्ञान में नहीं आया है।
मिली जानकारी के मुताबिक फजिलपुर गांव के चार नाबालिक बच्चों को चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई कर दी। घटना शनिवार की सुबह को बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव के चार बच्चे पर एक किराना दुकानदार द्वारा आरोप लगाया गया कि उसके दुकान घुसकर में कुरकुरे सहित अन्य सामग्री की चोरी कर ली है। यह खबर जंगल की आग की तरह फैल गई। यहां दुकान दार ने कुछ लोगों के सहयोग से चारों बच्चों को हाथ उल्टा का रस्सी से हाथ बांध दिया और भीड़ तमाशा बनी रही। इस दौरान कुछ लोगों द्वारा इसका फायदा उठाकर बच्चों की पिटाई भी गई । बच्चों की पिटाई होते देख किसी ग्रामीण ने पुलिस की इसकी सूचना दी। जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंच कर नाबालिग बच्चों को भीड़ से निकाला और सभी को उनके अभिभावकों के हवाले किया।