BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? उधर से उधर जा रहे हैं, अरे कहां जा रही है? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल Bihar LPG crisis : मोतिहारी में गैस सिलेंडर को लेकर मारपीट, लाइन में पहले लगने पर दो लोग भिड़े; बिहार में चौथे दिन भी गैस संकट क्या एनडीए में भी क्रॉस वोटिंग का डर? 5वीं सीट को लेकर NDA का ‘मास्टर प्लान’, विधायकों को वोटिंग तक पटना नहीं छोड़ने का निर्देश Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ...
13-Sep-2024 10:52 AM
By First Bihar
SARAN : बिहार के छपरा में चोरी का ऐसा मामला सामने आया है जिसका वीडियो देखकर हर कोई हैरान है। यहां एक चोर ने भोले बाबा के साथ ही खेल कर दिया। चोर ने भोले बाबा के ऊपर लगे नाग को चुरा कर छू मंतर हो गया। अब यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसके बाद अब इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार, छपरा में एक शातिर चोर की करतूत सामने आई है। चोर ने भोलेनाथ को भी नहीं छोड़ा और उन्हें भी धोखा दे दिया। चोर ने भगवान भोलेनाथ को प्रणाम कर भगवान बाजार थाना क्षेत्र के दौलतगंज मोहल्ला में बाबा बटुकेश्वर नाथ मंदिर स्थित शिवलिंग के नाग की चोरी की घटना को अंजाम दिया।
वही, नाग चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें साफ साफ दिख रहा है कि एक शख्स मंदिर में प्रवेश करता है और शिवलिंग को दोनो हाथ जोड़ प्रणाम करता है। उसके बाद वह आगे पीछे दायें बायें देखता है फिर वह आगे बढ़ता है। इसके बाद वह शिवलिंग के समीप बैठता है और दुबारा इधर उधर झांकता है। जब उसे यह विश्वास हो जाता है कि उसे कोई नही देख रहा है तब वह शिवलिंग को प्रणाम करता है और फिर शिवलिंग में लिपटे चांदी के नाग को उठा लेता है।
उधर, नाग उठा कर वह दो कदम पीछे हटता है और फिर नाग को लपेट कर अपने कपड़ों में छुपा कर मंदिर से निकल जाता है। चोर की हरकतों से यह साफ दिखाई दे रहा है कि चोर बार बार अपने कृत्य के लिए माफी मांग रहा है। इस मामले में भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की रात आठ बजे के करीब चोरी की घटना हुई है। चोरी की पूरी घटना मन्दिर में लगे सीसीटीवी में कैद है जिसके आधार पर चोर की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। मंदिर के पुजारी ध्रुव कुमार मिश्रा ने चांदी के नाग की चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है।