Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट बिहार का अगला सीएम कौन होगा, इस पर बेकार की माथापच्ची हो रही है: नीतीश खुद तय कर चुके हैं उत्तराधिकारी का नाम, इस नेता की होगी ताजपोशी Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन Bihar Teacher News: बिहार के 31 शिक्षकों के खिलाफ केस दर्ज, निगरानी अन्वेषण ब्यूरो का बड़ा एक्शन होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली होली के दिन ट्रैफिक रूल तोड़ना पड़ा भारी: पटना में कटा डेढ़ करोड़ से अधिक का चालान, इतने वाहनों हुई अबतक की सबसे बड़ी वसूली ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary' ज्योति सिंह ने पवन सिंह को दी वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर; लिखा- 'Happy anniversary'
20-Feb-2020 08:09 PM
By Ganesh Samrat
PATNA : पटना पहुंचने पर एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने दारोगा अभ्यर्थियों को अपना समर्थन देते हुए बिहार सरकार को उनकी बात सुनने की नसीहत दी है। साथ ही उन्होनें कहा कि अगर पीएम मोदी ने लिट्टी-चोखा खा ही लिया तो लोगों के पेट में क्यों दर्द हो रहा है। वेबजह वे इन बातों को तिल का ताड़ बना रहे हैं।
चिराग पासवान ने पटना पहुंचने पर कहा कि बिहार सरकार को दारोगा अभ्यर्थियों की समस्या सुननी चाहिए। सरकार को उनकी समस्या का हल निकालना चाहिए। उन्होनें कहा कि दारोगा अभ्यर्थियों पर लाठी चलाने के बजाए उनसे बात कर समाधान होना चाहिए। चिराग पासवान ने कहा कि वे दारोगा अभ्यर्थियों की समस्या से इत्तेफाक रखते हैं और सरकार से मांग करते हैं कि उनकी मांगों पर विचार किया जाए।
वहीं चिराग पासवान के लिट्टी-चोखा पर हो रही पॉलिटिक्स पर कहा कि खाने-पीने पर राजनीति करने की क्या जरुरत है। उन्होनें कहा कि चुनाव के नजरिए से पीएम के लिट्टी-चोखा को खाते देखना बिल्कुल बेबुनियाद है। अभी चुनाव में काफी देरी है तब तक क्या वे लिट्टी-चोखा खाते ही रहेंगे क्या ?
एलजेपी अध्यक्ष चिराग पासवान ने 'बिहार फर्स्ट- बिहारी फर्स्ट' यात्रा के बावत ये पूछे जाने पर कि क्या तेजस्वी की यात्रा के जवाब में ये यात्रा निकाल रहे हैं तो उन्होनें कहा कि वे किसी से मुकाबला नहीं करने जा रहे हैं। सभी अपना-अपना प्रयास कर रहे हैं। हम लोग अपना प्रयास कर रहे हैं और हम ये ईमानदारी भरा प्रयास कर रहे हैं कि बिहार को दूसरे राज्यों के मुकाबले नंबर वन राज्य बनाना है।