बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल
06-Jun-2020 06:05 PM
PATNA : बिहार में होने वाले अगले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद के दावेदार को लेकर संशय में पड़े LJP अध्यक्ष चिराग पासवान को सुशील कुमार मोदी ने सीधी नसीहत दी है. पटना में आज सुशील कुमार मोदी ने कहा-किसी के मन में कोई भ्रम है तो निकाल दें, नीतीश जी ही बिहार में एनडीए के कमांडर थे, हैं और रहेंगे.
दरअसल चिराग पासवान ने कल एक ट्वीट किया था. ट्वीट में कहा गया था कि बिहार के अगले विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री पद का दावेदार कौन होगा ये बीजेपी तय करेगी. बीजेपी जिसे मुख्यमंत्री पद का दावेदार तय करेगी एलजेपी उसका समर्थन करेगी. सियासी हलके में माना जा रहा था चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के प्रति अविश्वास जताने के लिए ये ट्वीट किया था.
सुशील मोदी ने आज दिया जवाब
पटना में आज मीडिया से बात करते हुए सुशील मोदी बोले-“BJP बार-बार ये कह चुकी है कि बिहार में उसके कमांडर नीतीश कुमार ही होंगे. अमित शाह जी कई दफे इस बात को दुहरा चुके हैं. बिहार बीजेपी के प्रभारी भूपेंद्र यादव भी ये साफ कर चुके हैं कि नीतीश कुमार के चेहरे पर ही बीजेपी लड़ेगी. ऐसे में किसी के मन में शंका क्यों है. नीतीश कुमार पहले से ही बिहार में एनडीए के कमांडर हैं. बीच लड़ाई में कमांडर नहीं बदला जाता.”
बिहार चुनाव में एन०डी०ए० का चेहरा या नेतृत्व कौन करेगा यह फ़ैसला गठबंधन में सबसे बड़े दल भारतीय जनता पार्टी @BJP4India को करना है।बिहार और गठबंधन के हित में जो भी फ़ैसला भाजपा लेगी लोक जनशक्ति पार्टी पूरी तरीक़े से उस फ़ैसले का समर्थन करेगी। pic.twitter.com/eovOj6noAp
— युवा बिहारी चिराग पासवान (@ichiragpaswan) June 6, 2020
सुशील मोदी ने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव नीतीश सरकार की उपलब्धियों पर लड़ने जा रहे हैं. कोरोना संकट के दौर में नीतीश सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है. बिहार लौटने वाले हर श्रमिक पर कम से कम 5300 रूपये खर्च किये गये हैं. केंद्र और बिहार सरकार ने मिल कर कोरोना पीडितों के लिए बिहार में 20 हजार करोड़ रूपये से ज्यादा खर्च किये हैं.
सुशील मोदी ने दावा किया कि अब बिहार का हर आदमी नीतीश सरकार का गुण गा रहा है. किसी को सरकार से कोई शिकायत नहीं है. यही सब उपलब्धियां चुनाव में मुद्दे बनने जा रहे हैं. वैसे भी चुनाव में लोग चेहरे का क्रेडिबिलटी देखते हैं. साख देखते हैं. बिहार में सबसे ज्यादा साख नीतीश कुमार के चेहरे की है. लिहाजा नीतीश के नाम पर ही लोग वोट देने जा रहे हैं.