पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी छातापुर में 29 मार्च को ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड स्टार होंगे शामिल अष्टमी व्रत में कुछ चटपटा खाने का मन है? 5 मिनट में बनाएं ये एनर्जी से भरपूर खास चाट
18-Jan-2020 06:58 PM
DELHI : एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान को संसदीय राजभाषा उपसमिति का संय़ोजक बनाया गया है। चिराग पासवान के ट्वीट कर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद करते हुए दी गयी जिम्मेवारी को पूरी निष्ठा से निभाने की बात कही है।
रामविलास पासवान की खराब स्वास्थ्य के बीच एलजेपी सांसद चिराग पासवान की जिम्मेवारियां भी बढ़ती चली जा रही है। लोक जनतांत्रिक पार्टी ( एलजेपी ) की कमान अब पूरी तरह से चिराग पासवान के हाथों में हैं। बिहार विधानसभा चुनाव में चिराग पासवान की बड़ी भूमिका होगी। रामविलास की कम होती सक्रियता के बीच सीटों के बंटवारे में उचित हिस्सेदारी पाने का जिम्मा भी चिराग पासवान पर ही होगा।
रामविलास पासवान ने आज ही पटना में इसके बड़े संकेत भी दे दिए हैं। उन्होनें पटना एयरपोर्ट पर तेजस्वी के बाबत पूछे गये सवालों का दो टूक जवाब देते हुए कह दिया कि तेजस्वी के लिए तो बस चिराग पासवान ही काफी हैं। इसका मतलब पासवान के जहां तेजस्वी को आईना दिखाया तो चिराग पासवान को बड़ी भूमिका के लिए तैयार रहने के भी संकेते दे दिए।
अब संसदीय राजभाषा उपसमिति के संयोजक के तौर पर उनकी जिम्मेवारी में और भी बढ़ोतरी की गयी है। वहीं सत्ता के और करीब लाने की कवायद के तौर पर भी देखा जा रहा है। देखा जाए तो धीरे-धीरे चिराग पासवान को बड़ी जिम्मेवारियों के लिए तैयार किया जा रहा है।