मोदी सरकार "चींटी पर तोप चला रही हैं, आरजेडी सांसद का बड़ा बयान, कहा..बीमारी कैंसर की है और इलाज सिरदर्द का कर रहे है रेरा बिहार ने बिल्डरों को दी सख्त चेतावनी: अब अधूरे दस्तावेज़ पर नहीं होगा प्रोजेक्ट का रजिस्ट्रेशन पटना-गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन की शुरुआत, सभी स्टेशनों पर रुकेगी रेल यात्रियों को बड़ी राहत: बरौनी-नई दिल्ली और दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेनों के परिचालन अवधि में विस्तार सरकार की गलत नीतियों का खामियाजा देश भुगत रहा: मुकेश सहनी का केंद्र पर हमला chaiti chhath 2026: सूर्योपासना के दूसरे दिन छठ व्रतियों ने किया खरना पूजा, 36 घंटे की निर्जला व्रत की हुई शुरुआत सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी के बच्चों ने इंटर एग्जाम में लहराया परचम, लगातार दूसरी बार बने बिहार टॉपर अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट
26-Feb-2022 08:59 AM
By Vikramjeet
VAISHALI : लोजपा रामविलास के अध्यक्ष चिराग पासवान हाजीपुर में एक निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री पशुपति कुमार पारस को लेकर तंज कसा है. चाचा पशुपति पारस को लेकर सवाल हुआ तो, चिराग पासवान चाचा की फिरकी लेने पर उतारू दिखे. पशुपति पारस से जुड़े हर सवाल पर चिराग पासवान मजाक उड़ाते दिखे.
पशुपति पारस के उस बयान को लेकर सवाल हुआ, जिसमे पशुपति पारस ने जीवन भर NDA के साथ रहने की कसम खाई थी तो चिराग पासवान ने चाचा पशुपति पारस की फिरकी लेते हुए कहा कि चाचा परिवार के साथ तो नहीं रहे NDA के साथ वायदा निभायेंगे, देखना होगा. मोदी उनके भगवान हैं, इस पर चिराग ने कहा कि इतनी जल्दी भगवान बदलना ठीक नहीं है. कुछ दिन पूर्व मेरे पिताजी, उनके भगवान थे तो फिर इतनी जल्दी जल्दी अपने भगवान को बदलने से विश्वास करना मुश्किल हो जाता है.
दरअसल, चिराग पासवान हाजीपुर में JDU नेता के घर निजी कार्यक्रम में पहुंचे थे. चिराग पासवान JDU नेता के साथ बर्थडे सेलेब्रेट करते दिखे. सवालों का दौर शुरू हुआ तो चाचा के मजाक उड़ाते रहे. वहीं जब बात CM नीतीश तक पहुंची और चिराग पासवान ने नीतीश कुमार से अपने चिर परिचित खुंदक वाले अंदाज में कहा कि जिनमें CM वाला कोई मटेरियल नहीं दिखा वो PM मटेरियल से राष्ट्रपति मटेरियल तक पहुँच गए.
चिराग पासवान ने कहा की राष्ट्रपति उम्मीदवार की चर्चा वाली खबर से ये साबित होता है कि नीतीश कुमार कुर्सी के लालची हैं. रूस-यूक्रेन के बीच युद्ध के हालात और बड़ी संख्या में बिहारी छात्रों के फंसे होने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि बिहारी छात्रों को लेकर चिंता है. चिराग ने कहा कि विदेश मंत्री को चिट्ठी लिख यूक्रेन में फंसे छात्रों ख़ास कर बड़ी संख्या में फंसे बिहारी छात्रों को सुरक्षित निकालने की चिंता जाहिर की है.