ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम इस बार बिहार दिवस पर क्या होगा खास? कौन-कौन से भव्य कार्यक्रमों की है तैयारी, जानें Patna Ara accident : तेज रफ्तार कंटेनर ने स्कूल वाहन और ऑटो को रौंदा, 13 घायल; आरा-पटना फोरलेन पर दहशत Instagram पर चैटिंग अब और भी मज़ेदार! AI Voice Effects से बदलें अपनी आवाज़, लेकिन जानें इसका बड़ा सच

Home / news / साइडलाइन किए गए पशुपति कुमार पारस, चिराग पासवान को मिली प्रदेश लोजपा की...

साइडलाइन किए गए पशुपति कुमार पारस, चिराग पासवान को मिली प्रदेश लोजपा की कमान

24-Sep-2019 04:01 PM

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर लोक जनशक्ति पार्टी के अंदर खाने से निकल कर आ रही है जहां रामविलास पासवान के छोटे भाई पशुपति कुमार पारस को प्रदेश एलजेपी से साइडलाइन कर दिया गया है. उनकी जगह रामविलास पासवान के बेटे और संसदीय बोर्ड अध्यक्ष चिराग पासवान को प्रभारी प्रदेश लोजपा की कमान दी गई है. 

पशुपति कुमार पारस को दलित सेना का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. रामविलास पासवान के छोटे भाई रामचंद्र पासवान के निधन के बाद दलित सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद खाली था. पशुपति पारस को दलित सेना की कमान देने के साथ प्रदेश अध्यक्ष पद से छुट्टी कर दी गई है. उनकी जगह और चिराग पासवान प्रदेश में पार्टी की कमान संभालेंगे.

रामविलास पासवान ने खुद इस बात का ऐलान किया है कि चिराग पासवान प्रदेश एलजेपी के अध्यक्ष होंगे. पासवान के इस ऐलान से साफ है कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में अब चिराग हर फैसला लेने को स्वतंत्र होंगे. पिछले विधानसभा चुनाव में एलजेपी के अंदर से लगातार ये खबरें आती रहीं कि चाचा पशुपति पारस और चिराग पासवान के बीच कई मुद्दों पर एक राय नहीं है. रामविलास पासवान ने इस समस्या का हल निकालते हुए पशुपति कुमार पारस को दलित सेना का अध्यक्ष बनाते हुए प्रदेश की कमान चिराग के हाथ मे दे डाली है.