ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Vidhan Sabha: बिहार में सहायक निबंधक पद की नियुक्ति पर प्रशासनिक अड़चन जारी, 7 सालों से खाली पदों पर अभी तक नहीं आए अधिकारी Bihar Vidhan Sabha : नल -जल योजना के तहत हो रहा खूब भ्रष्टाचार ! अपने ही सरकार पर LJP(R) के विधायक ने लगाया आरोप, विपक्ष भी समर्थन में आया; अधिकारियों पर गड़बड़ी का आरोप Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar Budget Session 2026: बिहार विधानसभा बजट सत्र का तीसरा दिन, सदन के बाहर लगे ‘नीतीश कुमार, हाय-हाय के नारे’ Bihar government drainage : टाल इलाके में जल जमाव की समस्या का कब होगा निदान, सदन में उठा सवाल तो जल संसाधन विभाग ने बताया समय और पूरा तरीका NEET student case : 'नीट मामले में बोलने पर पुलिस अधिकारियों का आता है फोन', RJD MLA भाई वीरेंद्र का सनसनीखेज खुलासा, बताया किसको बचा रही सरकार Bihar Budget Session 2026-27 : बिहार विधानसभा बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू, आज तेजस्वी यादव भी राज्यपाल के अभिभाषण पर रखेंगे अपनी बात Aadhaar Deactivated : 3 करोड़ लोगों का आधार कार्ड हुआ ब्लॉक, ऐसे करें चेक; कहीं लिस्ट में आपका नाम भी तो नहीं है शामिल PAN Card update : शादी के बाद PAN कार्ड में चेंज करवाना है खुद का नाम, तो जानिए क्या है सबसे आसान तरीका; बस करना होगा यह छोटा सा काम Bihar latest crime news : बिहार का अनोखा केस ! एक साथ गांव के सभी सवर्णों पर SC-ST एक्ट के तहत FIR दर्ज; पढ़िए क्या है पूरी खबर

लोकसभा में डिप्टी स्पीकर पर सवाल उठा तो सरकार की ढ़ाल बन गए मोदी के हनुमान, चिराग ने बिना नाम लिए राहुल को खूब सुनाया

लोकसभा में डिप्टी स्पीकर पर सवाल उठा तो सरकार की ढ़ाल बन गए मोदी के हनुमान, चिराग ने बिना नाम लिए राहुल को खूब सुनाया

26-Jun-2024 02:04 PM

By First Bihar

DELHI: लोकसभा में स्पीकर और डिप्टी स्पीकर को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच हुए घमासान के दौरान हाजीपुर सांसद और लोजपा (रामविलास) के चीफ चिराग पासवान ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सदन में करारा जवाब दिया।


सबसे पहले चिराग ने ओम बिरला को स्पीकर बनने पर बधाई दी और कहा कि जिस तरह से आपको फिर से यह जिम्मेवारी मिली है हम सब उसका स्वागत करते हैं। 17वीं लोकसभा के दौरान जिस तरह से आपने सभी सांसदों को प्रोत्साहित किया और मौका दिया, उम्मीद है कि आप मेरी पार्टी की महिला और युवा सांसदों को भी उसी तरह से मौका देंगे।


सदन में बोलते हुए चिराग ने अपने पिता रामविलास पासवान को याद किया और कहा कि उनके ही आदर्शों को लेकर उनकी पार्टी आगे बढ़ रही है। आपने पांच साल में तमाम विचारों को सदन में रखने का मौका दिया। पिछले पांच साल में आपने जो भी फैसले लिए संविधान की मर्यादा को बढाने का काम किया और लोकतंत्र को और मजबूती दिया।


राहुल गांधी का नाम लिए बिना चिराग पासवान ने कांग्रेस नेता को करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि आज स्पीकर सर को बधाई देने के लिए खड़े हुए हैं लेकिन कई बार विपक्ष की ओर से कई बातें कही जाती हैं। इतना जरूर कहूंगा कि जब आप किसी की तरफ एक अंगुली उठाते हैं तो बाकी अंगुलियां आपकी तरफ होती हैं। 


उन्होंने कहा कि आप सत्ता पक्ष से एक आचरण की उम्मीद रखते हैं तो वहीं उम्मीद हम भी आपके राज्य में रखते हैं। कई राज्यों में ऐसे उदाहरण हैं, जिनका मैं नाम नहीं लेना चाहता हूं। आप जब स्पीकर या डिप्टी स्पीकर की बात करते हैं तो कई राज्य ऐसे हैं जहां ये दोनों पद आपके पास हैं। ऐसे में उम्मीद के साथ अगले पांच साल आपका मार्गदर्शन उतनी ही खूबसूरती के साथ मिलता रहेगा।