ब्रेकिंग न्यूज़

सीतामढ़ी की सिद्धी और साक्षी ने कर दिया कमाल, इंटर परीक्षा टॉपर में दोनों का नाम, जिले का नाम किया रोशन चोरों का नया टारगेट: घर से गैस सिलिंडर चुरा लिया, लेकिन गहना को छुआ तक नहीं मुंगेर की खुशी पांडेय बनी इंटरमीडिएट 2026 जिला टॉपर, हासिल किए 93.60% अंक समस्तीपुर के आदित्य प्रकाश अमन बने बिहार टॉपर, विज्ञान संकाय में हासिल किए 96.2% अंक सीतामढ़ी में करंट से लाइनमैन की मौत, आक्रोशित लोगों ने JE की कर दी पिटाई छपरा की रौशनी बनी बिहार टॉपर, इंटर में 95% अंक के साथ पांचवा रैंक किया हासिल अंशु कुमारी बनीं अरवल जिला टॉपर, इंटरमीडिएट परीक्षा में लहराया सफलता का परचम मधुबनी की सृष्टि ने इंटर कॉमर्स में चौथा रैंक किया हासिल, घर में जश्न का माहौल पटना में लूट की बड़ी वारदात: कैश कलेक्शन एजेंट से 20 लाख रुपये लूटकर भागे अपराधी मुंगेर में 47 लाख रुपये की ठगी: शेयर मार्केट में दोगुना मुनाफा के लालच में बुरे फंसे रेलवे इंजीनियर

Home / news / चिराग का बंगला छिन जाने पर बोले तेजस्वी.. बीजेपी ने अपने हनुमान के...

चिराग का बंगला छिन जाने पर बोले तेजस्वी.. बीजेपी ने अपने हनुमान के घर में ही आग लगा दिया

02-Apr-2022 11:28 AM

PATNA : सरकार ने लोकसभा सांसद चिराग पासवान को उनके दिवंगत पिता रामविलास पासवान को आवंटित बंगले से बेदखल कर दिया है. एक समय था जब लालू यादव ने रामविलास पासवान को राज्यसभा भेजा था. आज पटना में इसको लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव से जब सवाल पूछा गया तो उन्होंने साफ़ कहा कि रामविलास पासवान जी अंतिम सांस तक बीजेपी के साथ रहे, चिराग पासवान खुद को नरेन्द्र मोदी का हनुमान बताते थे तो इस पर मैं क्या कह सकता हूं.


तेजस्वी यादव ने तंज कसते हुए कहा कि बीजेपी के साथ इतनी वफादारी करने के बावजूद उनके साथ जो व्यवहार किया गया ये वही समझें. तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा ने उनके साथ जो व्यवहार किया वह घर में आग लगाने जैसा है.भाजपा ने न सिर्फ आग लगाया है बल्कि घर भी तोड़ा है.


बीजेपी ने यह घर तो छीना ही साथ ही पार्टी का सिंबल भी छीन लिया, पार्टी में दो फाड़ करा दिया है. चाहे रामविलास पासवान हों या चिराग दोनों लोग शुरू से ही बीजेपी के साथ खड़े रहे. लेकिन इसका परिणाम ये हुआ कि उन्हीं लोगों ने उनके घर में आग लगा दिया. तेजस्वी यादव ने कहा कि मैं इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहूँगा. चिराग ही सही जवाब दे सकते हैं.


बिहार में योगी मॉडल के जरूरत पर तेजस्वी यादव ने कहा कि क्या अभी बिहार में सर्कस मॉडल है. बुलडोज़र मॉडल क्या है ये अभी तक समझ नहीं आया है. योगी जी को चाहिए कि बेरोजगारी पर बुलडोज़र चलायें. भ्रष्टाचार पर चलायें. वहीं विधानपरिषद चुनाव को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा कि आप सब लोग तो देख ही रहे हैं.