ब्रेकिंग न्यूज़

RRB Group D 2026: आरआरबी ग्रुप डी का आंसर-की जारी, एसे करे डाउनलोड, आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका हम नहीं सुधरेंगे! घूसखोरों के खिलाफ निगरानी की बड़ी कार्रवाई, खनन कार्यालय के लिपिक और परिचारी को रिश्वत लेते दबोचा 'आपका सपना साकार हुआ, पापा..', ए एन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर योगदान देने के बाद मंत्री अशोक चौधरी का भावुक पोस्ट 'आपका सपना साकार हुआ, पापा..', ए एन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर योगदान देने के बाद मंत्री अशोक चौधरी का भावुक पोस्ट बिहार के बेटे ने किया कमाल: ऋषि दीक्षित ने विकसित की सीखने और याददाश्त बढ़ाने वाली AI डिवाइस, भारत सरकार ने दिया पेटेंट बिहार के बेटे ने किया कमाल: ऋषि दीक्षित ने विकसित की सीखने और याददाश्त बढ़ाने वाली AI डिवाइस, भारत सरकार ने दिया पेटेंट INDIA AI IMPACT SUMMIT AND EXPO 2026: बिहार के लिए बड़ी सौगात, AI Summit में 468 करोड़ का MoU, इतने युवाओं को मिलेगा प्रशिक्षण Bihar News: माल कमा कर 'जेल' जाने का कंपीटिशन...! आगे-आगे DAO तो पीछे से प्रभारी DAO भी हवालात पहुंच गए, कुर्सी पर जो बैठ रहा वही जेल जा रहा.... मुजफ्फरपुर में आपसी रंजिश में बुजुर्ग किसान को मारी गोली, हालत गंभीर Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल से रिहा हुए राजपाल यादव, क्या रहा पहला रिएक्शन?

छात्रा के साथ गंदा काम करता था टीचर, लोगों ने जमकर पीटा

छात्रा के साथ गंदा काम करता था टीचर, लोगों ने जमकर पीटा

21-Aug-2022 02:36 PM

PATNA : राजधानी पटना से शिक्षक और छात्रा के रिश्ते को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। पटना सिटी के एक स्कूल में टीचर छात्रा को अपने हवस का शिकार बनाने की कोशिश करता था। परेशान होकर छात्रा ने परिजनों को आपबीती सुना दी। फिर क्या था ! लोगों ने मिलकर शिक्षक को पकड़ा और उसकी जमकर धुनाई की। बाद में मौके पर पुलिस पहुंची और आरोपित शिक्षक को अपने साथ ले गई। 



मामला खाजेकला थाना क्षेत्र के दीवान मोहल्ला का है। यहां एक प्राइवेट स्कूल सेंट स्टीफन का एक शिक्षक (सैयद वकार अहमद) स्कूल की ही एक छात्रा को लंबे समय से परेशान करता आ रहा था। वह उसके साथ अश्लील हरकत करता था। रंगीन मिजाज़ गुरु जी छात्रा से मोबाइल नंबर मांगते थे और रात में बात करने को कहते थे। हद तो तब हो गई जब क्लासरूम में शिक्षक ने छात्रा पर गंदी नज़र डाली और उसे छूने की कोशिश की।



अंत में छात्रा ने अपने परिजनों को आपबीती सुनाई। उसने बताया कि टीचर उसे आई लव यु भी कहता था, जिसके बाद कल यानी शनिवार को लड़की के परिजन कुछ लोगों के साथ स्कूल पहुंचे और टीचर पर लात-जूते बरसा दिए। इसके साथ ही छात्रा के परिजन ने खाजेकला पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस आरोपित शिक्षक को जेल भेजने की तैयारी कर रही है।