Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: पूर्व सैनिकों की बिहार SAP में होगी सीधी भर्ती, बहाली की प्रक्रिया हुई तेज; कानून-व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में सरकार का बड़ा कदम Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Bihar News: ‘पशुपतिनाथ से वैद्यनाथ धाम तक ग्रीन फील्ड कॉरिडोर, बाढ़ का पानी बनेगा वरदान’, दिलीप जायसवाल ने बताया विकास का रोडमैप Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर Patna News: पटना में आम लोगों के लिए इमरजेंसी कॉल बॉक्स बना सुरक्षा कवच, बटन दबाते ही मदद हाजिर
09-Nov-2021 07:37 AM
PATNA : लोक आस्था का महापर्व छठ शुरू हो चुका है। कल यानी बुधवार को व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे जबकि गुरुवार की सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ महापर्व का समापन हो जाएगा। छठ के मौके पर इस साल बीते कुछ सालों की तुलना में ज्यादा ठंड महसूस की जा रही है। गंगा घाटों पर जाने वाले व्रतियों और उनके साथ अन्य लोगों को पहले से ज्यादा ठंड महसूस होगी। छठ पर भगवान भास्कर के दर्शन कब होंगे यह फर्स्ट बिहार आपको बता रहा है।
पिछले साल की तुलना में इसबार सूर्य देवता के दर्शन 10 मिनट पहले हो जाएंगे। 2020 में छठ 20 और 21 नवंबर को था। तब सूर्यास्त 4:59 बजे और सूर्योदय 6:11 बजे हुआ था। इस साल सूर्यास्त 5:02 बजे और सूर्योदय लगभग 6 बजे होने की उम्मीद है। छठ के मौके पर 10 नवंबर को दिन के समय अधिकतम तापमान 26 से 29 डिग्री और 11 नवंबर को सुबह पारा 13 से 16 डिग्री के बीच होने के आसार हैं। सुबह कोहरा होने की वजह से सूरज देवता के दर्शन में देरी हो सकती है।
पटना मौसम विभाग के मुताबिक 48 घंटे के बाद हवा के रुख में परिवर्तन होगा। पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की तरफ से प्रवाहित होने वाली हवा का रुख पूर्व की तरफ से होगा। इस दौरान उसकी तीव्रता 5 से 7 किलोमीटर होगी। इसके प्रभाव से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की से गिरावट और रात में कुछ वृद्धि होने के आसार हैं। जबकि, 10 नवंबर तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की तरफ से हवाएं चलेगी। जिसके प्रभाव से मौसम सर्द होगा। पटना में सोमवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम रिकार्ड किया गया। इस दौरान अधिकतम तापमान 29.5 और न्यूनतम तापमान 16.4 रिकार्ड किया गया।