ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / छठ महापर्व सम्पन्न : महामारी के बाद बिहार में दिखी महाआस्था

छठ महापर्व सम्पन्न : महामारी के बाद बिहार में दिखी महाआस्था

11-Nov-2021 07:44 AM

PATNA : पिछले 4 दिनों से चला आ रहा लोक आस्था का महापर्व छठ संपन्न हो गया है। उदयीमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ छठ पूजा खत्म हो गई है व्रतियों और श्रद्धालुओं ने आज सुबह सवेरे भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया और छठी मैया की आराधना की छठ पूजा खत्म होने के साथ 36 घंटे से चला आ रहा व्रतियों का निर्जला व्रत भी टूट गया है। व्रती अब अपने घरों को लौट चुके हैं और पारण की प्रक्रिया चल रही है। 


पटना समेत बिहार के सभी जिलों में छठ पूजा बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाई गई है। लोगों ने पवित्रता के साथ इस त्यौहार को मनाया है। प्रशासनिक इंतजाम भी काफी मुस्तैद नजर आए हैं। लोगों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन हर जगह मुस्तैद नजर आया। राजधानी पटना में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल का इंतजाम किया गया था 8000 से ज्यादा पुलिस बल को सुरक्षा में तैनात किया गया था। गंगा घाटों पर भी प्रशासनिक इंतजाम पहले की अपेक्षा ज्यादा बेहतर नजर आए। कोरोना महामारी के बाद महापर्व में लोगों की महाआस्था देखने को मिली है।