ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / छठ महापर्व : आज पहला अर्घ्य, छठमय हुआ बिहार

छठ महापर्व : आज पहला अर्घ्य, छठमय हुआ बिहार

10-Nov-2021 07:15 AM

PATNA : लोक आस्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है। आज छठ पूजा में व्रती भगवान भास्कर को पहला अर्घ्य देंगे। आज शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके पहले मंगलवार की शाम खरना पूजा हुई। खरना का प्रसाद लेने के बाद व्रतियों ने 36 घंटे का निर्जला व्रत शुरु कर दिया है। महापर्व को लेकर पूरा बिहार छठमय नजर आ रहा है। हर तरफ साफ-सफाई देखी जा रही है। राजधानी पटना में शायद ही कोई ऐसी सड़क हो या गली जिसे सजाया ना गया हो। घाटों पर भी प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 


पटना के अलावा राज्य के दूसरे महत्वपूर्ण जगहों पर भी छठ पूजा के लिए बड़ी संख्या में व्रती पहुंचे हैं। औरंगाबाद के देव, बिहारशरीफ के बड़गांव, पटना के उलार और बाढ़ के पंडारक समेत सभी प्रमुख सूर्य मंदिरों और नदी तालाबों के किनारे आस्था का जबरदस्त सैलाब उमड़ा है। पटना जिले में कुल 550 घाटों पर व्रती अर्घ्य देंगे। इसके लिए प्रशासन ने व्यापक तैयारी की है। चप्पे चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। जिन घाटों पर दलदल है उन्हें खतरनाक घोषित किया जा चुका है। 


छठ पूजा को देखते हुए पटना के गंगा घाटों पर 8000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। इसके अलावा सभी प्रमुख सड़कों और अन्य इत्यादि जगहों पर भी पुलिस बल तैनात रहेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नासरीगंज घाट से गायघाट तक गंगा नदी के किनारे बोट से भ्रमण करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर बाद 3:30 बजे स्ट्रीमर के जरिए नासरीगंज घाट से रवाना होंगे और गायघाट तक उनका काफिला जाएगा। गंगा घाटों पर एहतियात के तौर पर जिला प्रशासन ने 200 से ज्यादा गोताखोरों को तैनात रखा है। इसके अलावे एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी तैनात की गई हैं।