ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / news / चेक बाउंस मामला: कोर्ट में दर्ज होगा एक्ट्रेस अमीषा पटेल का बयान, अदालत...

चेक बाउंस मामला: कोर्ट में दर्ज होगा एक्ट्रेस अमीषा पटेल का बयान, अदालत ने तय किया समय

21-Feb-2024 03:05 PM

By First Bihar

RANCHI: चर्चित चेक बाउंस मामले में अभिनेत्री अमीषा पटेल का बयान सीआरपीसी की धारा 313 के तहत कोर्ट में दर्ज होगा। रांची की कोर्ट ने बुधवार को इसको लेकर आदेश जारी किया। जेएमएफसी डीएन शुक्ला की अदालत में अमीषा पटेल और बिजनेस पार्टनर कुमार ग्रुमर का बयान दर्ज किया जाएगा। 


दरअसल, एक्ट्रेसअमिषा पटेल परपर आरोप है कि उन्‍होंने फिल्म बनाने के नाम पर उसके मेकर अजय सिंह से ढाई करोड़ रुपये लिए थे। दोनों के बीच हुई डील के मुताबिक, फिल्म देसी मैजिक जून, 2018 में रिलीज होनी थी लेकिन जब फिल्म रिलीज नहीं हुई तो फिल्म मेकर अजय सिंह ने अमीषा पटेल से अपने पैसे वापस मांगे।


अमीषा ने काफी टालमटोल करने के बाद अजय सिंह को अक्टूबर, 2018 में दो चेक दिए, जो बाउंस कर गए। इसके बाद फिल्म मेकर अजय सिंह ने अमीषा पटेल के खिलाफ केस दर्ज कराया। अजय कुमार सिंह ने 17 नवंबर, 2018 को अभिनेत्री के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में शिकायत वाद दाखिल किया था।


सुनवाई के दौरान मध्यस्ता के लिए दोनों पक्षों के बीच समझौता की पेशकश हुई थी लेकिन दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं हो पाया। जिसके बाद अदालत ने अमीषा पटेल का बयान दर्ज करने के लिए 27 फरवरी की तिथि निर्धारित की है।