ब्रेकिंग न्यूज़

बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन

Home / news / चेहल्लुम का अखाड़ा निकलाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन...

चेहल्लुम का अखाड़ा निकलाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, आधा दर्जन लोग घायल

01-Sep-2023 07:47 AM

By First Bihar

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर में गुरूवार देर रात दो पक्षों के बीच जमकर रोड़ेबाजी और पत्थरबाजी होने की खबरें निकल कर सामने आई है। यह चेहल्लुम का अखाड़ा जुलूस निकालने को लेकर दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। यह घटना ब्रहमपुरा के मेहदी हसन चौक के समीप का बताया जा रहा है।घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मची रही। घटना में महिला समेत एक दर्जन लोग घायल हो गए।


मिली जानकारी के अनुसार मेहदी हसन चौक के समीप के दो मुहल्ले के लोगों के बीच चेहल्लुम के अखाड़ा निकालने को लेकर विवाद हुआ था। देखते ही देखते दोनों गुटों में मारपीट होने लगी। इसी में दोनों ओर से पथराव भी किया गया।


बताया जा रहा है कि, एक गुट का कहना था कि हम अखाड़ा जुलूस निकालेंगे तो दूसरे गुट के लोग बोल रहे थे कि इस बार उनके स्तर से अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा।इसी बात को लेकर दोनों तरफ से गाली गलौज शुरू हो गई।उसके बाद लात घूंसो के साथ पत्थरबाजी और रोड़ेबाजी शुरू कर दी गई। इस दौरान वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई।


वहीं, पुलिस ने घटनास्थल के समीप लगी एक पिकअप वैन को जब्त किया है। इससे आम लोगों को आने-जाने में कठिनाई हो रही थी। घायलों में बदरे आलम, मो. इरफान, शकीला खातून, जैतून खातुन, जमीला खातुन, मो. नसीम, जाहिदा खातून समेत एक दर्जन लोग शामिल है।


इधर, इस घटना को लेकर थानाध्यक्ष का कहना है कि घायलों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। एहतियातन शांति बहाल रखने को लेकर मेहदी हसन चौक पर पुलिस कैंप कर रही है।