BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव Patna Eid Namaz 2026 : बदली परंपरा: 20 साल में पहली बार ईद पर गांधी मैदान नहीं पहुंचे नीतीश कुमार, निशांत की एंट्री BIHAR NEWS : पटना में ‘मिट्टी पर बना पुल’ भरभराकर गिरा! घटिया निर्माण ने ली मजदूर की जान, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा Free Ration : अप्रैल में मिलेगा तीन महीने का तिगुना राशन! केंद्र ने राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी घोषणा Bihar teacher transfer : बिहार में शिक्षक ट्रांसफर का बड़ा अपडेट! 5.87 लाख शिक्षकों के तबादले पर रोक, जल्द होने जा रहा यह काम
31-Oct-2022 03:16 PM
By Srikant Rai
MADHEPURA: मधेपुरा में छठ पूजा के दौरान नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी। दो जगहों पर हुई इस घटना से गांव में मातम का माहौल है। पूर्णियां निवासी करुण राय का छह वर्षीय पुत्र दिव्यांशु छठ मनाने अपने ननिहाल बिहारीगंज के सरौनी आया हुआ था।
जहाँ अर्घ्य देने के दौरान पैर फिसल जाने से नदी में वह डूब गया और उसकी मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलते ही बिहारीगंज की पुलिस घटनास्थल पर पहुँच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेजा।
वहीं दूसरी घटना आलमनगर के राय टोला की है जहाँ छठ घाट पर अर्घ्य देने पहुंचे संतोष राय के 6 वर्षीय पुत्र मसूरी कुमार की भी नदी में डूबने से मौत हो गयी। आलमनगर थाना की पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया। जिले में छठ पूजा के दौरान एक साथ दो बच्चों की नदी में डूबने से हुई मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।