ब्रेकिंग न्यूज़

अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड

Home / news / छठ घाट की सफाई के दौरान तीन युवक नदी में डूबे, एक की...

छठ घाट की सफाई के दौरान तीन युवक नदी में डूबे, एक की मौत, दो को ग्रामीणों ने बचाया

09-Nov-2021 01:26 PM

By SAURABH KUMAR

SITAMARHI: छठ घाट की सफाई के दौरान एक साथ तीन युवक नदी में डूब गये। काफी मशक्कत के बाद दो युवकों को ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन एक युवक की नदी में डूबने से मौत हो गयी। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। घटना बैरगनिया थाना क्षेत्र की है। जहां लालबकेया नदी के ऑफिस घाट पर यह हादसा हुआ। 


बताया जाता है कि ऑफिस घाट पर छठ पूजा को लेकर घाटों की साफ सफाई की जा रही थी। तीनों युवक भी घाटों की साफ सफाई में जुटे हुए थे तभी अचानक गहरे नदी में तीनों डूब गये। इस दौरान वहां मौजूद ग्रामीणों की नजर उन पर पड़ गयी। जिसके बाद ग्रामीण तीनों को बचाने के लिए नदी में कूद गये। 


काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने दो युवकों को बचा लिया लेकिन तीसरे को बचाने में उन्हें सफलता नहीं मिली और नदी में डूबने से उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान बैरगनिया थाना क्षेत्र के अशोगी गांव निवासी जीतेंद्र कुमार के 19 वर्षीय पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से मृतक के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। वही मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।