ब्रेकिंग न्यूज़

घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत

Home / news / चरसी बेटे के कारण शाहरुख को लगा बड़ा झटका, हाथ से गया करोड़ों...

चरसी बेटे के कारण शाहरुख को लगा बड़ा झटका, हाथ से गया करोड़ों का कॉन्ट्रैक्ट

09-Oct-2021 03:46 PM

DESK : क्रूज ड्रग्स केस में आर्यन खान के बुरी तरह फंसने का असर उनके पिता शाहरुख़ खान के करियर पर भी पड़ता नज़र आ रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां लर्निंग ऐप BYJU'S ने बॉलीवुड एक्टर के सभी विज्ञापनों पर रोक लगा दी है. इतना ही नहीं शाहरुख के प्री-बुकिंग ऐड की रिलीजिंग भी नहीं की जा रही है. 


मिली जानकारी के अनुसार, शाहरुख़ खान की स्पॉन्सरशिप डील्स में BYJU'S सबसे बड़ा ब्रांड था. इस ब्रांड को एंडोर्स करने के बदले शाहरुख को सालाना 3 से 4 करोड़ रुपए मिलते थे. वे 2017 से कंपनी के ब्रांड एंबेसडर हैं. इसके अलावा उनके पास ICICI बैंक, रिलायंस जियो, LG, दुबई टूरिज्म, हुंडई जैसी करीब 40 कंपनियों का एंडोर्समेंट हैं. 


दरअसल जब से आर्यन खान का नाम क्रूज ड्रग्स केस में सामने आया है, तभी से एक ओर जहां शाहरुख खान को फैन्स सपोर्ट कर रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है. जिसके बाद ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि न सिर्फ बायजू'स ने फिलहाल के लिए शाहरुख के सभी विज्ञापनों पर रोक लगा दी, बल्कि प्री-बुकिंग ऐड की रिलीजिंग भी नहीं की जा रही है.


सोशल मीडिया पर कई ट्रोल्स, ट्रोलिंग में बायजू'स लर्निंग ऐप को भी घसीट रहे हैं. ट्रोल पोस्ट में ऐसा कहा जा रहा है कि कंपनी शाहरुख को ब्रांड एंबेसडर बनाकर क्या संदेश दे रही है? क्या एक्टर अपने बेटे को यही सब सिखाते हैं. वहीं शाहरुख के चलते बायजू'स के कई मीम्स भी वायरल हो रहे हैं. कहा जा रहा है कि सोशल मीडिया पर कंपनी की इमेज खराब हो रही है, जिसके चलते ऐसा फैसला लिया गया है.