ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में नामांकन की प्रक्रिया शुरू, कक्षा 1 और बालवाटिका में ऐसे कराएं अपने बच्चों का एडमिशन बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी बिहार के सरकारी स्कूलों में अप्रैल से कंप्यूटर की पढाई अनिवार्य, परीक्षाएं भी होंगी आयोजित; बच्चों को स्मार्ट बनाने की तैयारी चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू चैती छठ को लेकर पटना में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्गों पर डायवर्जन और प्रतिबंध लागू मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज मनीष कश्यप पर 10 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप, यूट्यूबर समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल

Home / news / छपरा स्टेशन पर महिलाओं ने संभाली ट्रेन की पूरी कमान, सबके चेहरे पर...

छपरा स्टेशन पर महिलाओं ने संभाली ट्रेन की पूरी कमान, सबके चेहरे पर दौड़ी मुस्कान

08-Mar-2020 03:17 PM

By DHANANJAY KUMAR

CHAPRA : महिला दिवस पर रेलवे ने महिलाओं को विशेष तोहफा दिया है। इस मौके पर रेलवे ने अपनी महिला कर्मचारियों को ट्रेन चलाने का मौका दिया।छपरा जंक्शन पर महिलाओं ने किया ट्रेन का संचालन कर मिसाल पेश की है। विश्व महिला दिवस के अवसर पर छपरा जंक्शन से ट्रेन चलाने की पूरी कमान महिलाओं के हाथों सौंपी गई।


रविवार की सुबह छपरा-भटनी पैसेंजर ट्रेन को महिलाओं ने संचालित किया। सुबह 7:35 बजे भटनी को रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन में लोको पायलट, गार्ड, टिकट चेकिंग स्टाफ और सुरक्षाकर्मी के रूप में केवल महिलाएं मौजूद थीं। ट्रेन को बलून्स से सजाया गया था, वहीं इस दौरान महिला कर्मियों में एक अलग ही उत्साह नज़र आया। वहीं ट्रेन में मौजूद यात्री भी महिला कर्मियों के हाथों ट्रेन संचालन की बात जानकर रोमांचित नज़र आ रहे थे।


ट्रेन संचालित कर रही महिला गार्ड सोनाली ने कहा कि आज हमें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मौका मिला यह उनके लिए काफी खुशी का पल है। वहीं लोको पायलट श्वेता यादव ने बताया कि महिलाएं में इससे भी ज्यादा टैलेंट है लेकिन वो कहीं छुपी हुई है। समाज में फैली कुरीतियों के कारण चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।इस ट्रेन के सीनियर सहायक लोको पायलट के रूप में श्वेता यादव, गार्ड सोनाली कुमारी, चेकिंग स्टाफ के रूप में टीटीई ममता कुमारी, प्रतिमा कुमारी, निशा कुमारी तथा सुरक्षाकर्मी के रूप में आरपीएफ के सहायक उप निरीक्षक अर्चना उपाध्याय, हेड कांस्टेबल बिंदु, कांस्टेबल बिन्नू तथा सुमन एवं गरिमा शामिल रहीं।


दरअसल भारतीय रेलवे अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर 1 मार्च से 10 मार्च 2020 तक विशेष सप्ताह मना रहा है। रेलवे महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अभियान चला रहा है। इस क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल पर भी विभिन्न आयोजन किए जा रहे है।