ब्रेकिंग न्यूज़

पटना की निशिका श्री बनीं बिहार बोर्ड कॉमर्स की तीसरी टॉपर, सुकृष्णा कॉमर्स अकेडमी ने किया सम्मानित अरवल को नीतीश ने दिया बड़ा तोहफा: 150 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का किया उद्घाटन-शिलान्यास जेल से छूटने के बाद बोले अनंत सिंह, 4 किलोमीटर दूर खड़े थे फिर भी मुझे फंसाया गया अब फेक खबरों का खेल खत्म! गूगल का यह जबरदस्त टूल बताएगा सच और झूठ की पूरी कहानी, जानिए नया अपडेट बंद कमरे में चल रहा था गंदा काम: नशे की हालत में चौकीदार और मालिक समेत तीन युवतियां गिरफ्तार Bihar News: पेपर लीक कांड के मास्टरमाइंड संजीव मुखिया का दाहिना हाथ 'मुखिया' गिरफ्तार, दर्जनों खेल में था शामिल, EOU ने पटना से किया अरेस्ट... पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर

Home / news / चन्नी के बयान को नीतीश कुमार ने बता दिया कांग्रेस का बड़ा नुकसान,...

चन्नी के बयान को नीतीश कुमार ने बता दिया कांग्रेस का बड़ा नुकसान, कहा.. कैसे आदमी को दे दिया है मौका

18-Feb-2022 12:06 PM

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज दिल्ली पहुंचने पर पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी को लेकर एक बार फिर बयान दिया है. चन्नी के यूपी-बिहार वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि पता नहीं किस तरह के व्यक्ति हैं, जिनको पार्टी ने मौका दिया है. कुछ जानते ही नहीं. उन्होंने ऐसा कह कर अपना नुकसान कर लिया है.


मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि चन्नी ने बहुत गलत बयान दिया है. बिहार के कितने लोग पंजाब में रहकर वहां के लोगों की सेवा करते हैं. कोई विदेश जाकर उनके कामों को संभालते हैं. बिहार का कितना महत्व है. गुरु गोविंद सिंह का जन्म बिहार में ही हुआ था. कितनी बड़ी संख्या में पंजाब के लोग हर बार बिहार आते हैं. यहां के लोग उनका स्वागत करते हैं.


इतना ही नहीं इस दौरान नीतीश कुमार ने बिहार में हुए 350वें प्रकाश उत्सव का जिक्र करते हुए कहा कि सभी ने देखा है कि साल 2017 में कितना बड़ा आयोजन हुआ था. उसके बाद भी लगातार आयोजन हो रहा है. लोग कितना प्रसन्न होते हैं. पटनासाहिब जो लोग आते हैं वो कितना खुश होते हैं. आप लोग तो देखते ही हैं.


सीएम नीतीश ने कहा पंजाब के लोगों से एक बड़ा प्रेम भाव रहा है हमारा. हमने गुरुनानक महाराज के लिए राजगीर में काम कराना शुरू किया है. हम समय-समय पर जानकारी लेते रहते हैं. ऐसे में हमें लगता है कि उन्हें जानकारी ही नहीं है, इसलिए ऐसा कहा है. नीतीश कुमार ने कहा कि चन्नी ने ऐसा बयान देकर कांग्रेस का बड़ा नुकसान कर दिया है.


वहीं बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी ने प्रियंका गांधी की मौजूदगी में यूपी बिहार का अपमान किया है. और उन्होंने जिस तरह ताली बजाकर उस बयान का समर्थन किया है यह कांग्रेस की मानसिकता को उजागर करता है. इसकी मैं भर्त्सना करता हूं.


दरअसल, एक रोड शो के दौरान चन्नी ने कहा था कि बिहार-यूपी के 'भइया' पंजाब में आकर शासन नहीं कर सकते. प्रियंका गांधी पंजाब की बहू हैं. जनता की ओर से उन्हें मौका मिलना चाहिए. इस दौरान कांग्रेस महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं. इस बयान के बाद उन्होंने हंसते हुए तालू बजाया था. जिसके बाद से कांग्रेस निशाने पर है.