EWS Certificate : EWS सर्टिफिकेट बनवाना हुआ आसान! बिहार सरकार ने जारी की नई गाइडलाइन; जानें किन नियमों में हुआ बदलाव Income Tax New Rules: 1 अप्रैल से बदल जाएंगे कई नियम, जानें आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर lockdown news India : क्या फिर लगेगा लॉकडाउन? तेल संकट से भारत में मची हलचल; सरकार का आया जवाब; जानिए क्या है सच्चाई रामनवमी पर आया बड़ा अपडेट: इस दिन दिखेगी ‘रामायण’ की दूसरी झलक, आ गई रिलीज़ डेट Bihar News : रामनवमी पर बड़ा हादसा, गंगा में नहाने गए परिवार पर टूटा कहर; बच्ची की मौत Bihar News: छुट्टी पर आए CRPF जवान की पटना में मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ गेमिंग ऐप के जरिए करोड़ों की ठगी का खुलासा: 5 साइबर अपराधी गिरफ्तार, दुबई-नेपाल तक फैला नेटवर्क महानवमी के दिन मातम में बदली खुशियां: भाई को बचाने उतरीं दो बहनें भी डूबीं, छपरा में 3 बच्चों की दर्दनाक मौत PM Modi : ईरान संकट पर पीएम मोदी की बड़ी बैठक, आज शाम 6 बजे CM नीतीश कुमार होंगे शामिल Bihar Bank Loot : मधेपुरा में दिनदहाड़े सेंट्रल बैंक में लूट, CCTV बंद होने से साजिश की आशंका; इलाके में मचा हडकंप
18-Jan-2023 08:46 PM
By First Bihar
BHAGALPUR: रामचरितमानस को लेकर दिये गये विवादित बयान को लेकर जेडीयू विधायक डॉ. संजीव कुमार सिंह ने एक बार फिर बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि उनका मानसिक संतुलन बिगड़ चुका है इसलिए इलाज कराना बहुत जरूरी है। इलाज नहीं किया गया तो वे इसी तरह से टिप्पणी करते रहेंगे। मंत्री जी चिरकुट वाला काम किये हैं उन्हें हिन्दुत्व में विश्वास नहीं है उनमें ज्ञान की घोर कमी है। शिक्षा मंत्री इसे हमारी मजबूरी और लाचारी ना समझे।
बिहार के शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर के विवादित बयान पर सियासी भूचाल अभी भी मचा हुआ है। एक तरफ जहां ट्विटर के जरिए शिक्षा मंत्री को घेरा जा रहा है तो वही महागठबंधन में नेता भी लगातार हमलावर हैं। अब तो उनके खिलाफ दिल्ली समेत बिहार के विभिन्न जिलों में केस दर्ज कराया जा रहा है।
इसी बीच भागलपुर पहुंचे परबत्ता विधानसभा से जदयू विधायक डॉक्टर संजीव सिंह ने शिक्षा मंत्री को दिमागी तौर पर बीमार बता दिया। उन्होंने कहा कि उनको अपना बयान हर हाल में वापस लेना होगा उन्हें देश की जनता से सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी होगी। साथ ही दिमाग का इलाज भी कराना होगा। मंत्री जी चिरकुट वाला काम किये हैं। यदि उन्हें हिंदू धर्म से दिक्कत है तो वह दूसरा धर्म कबूल कर ले।